Hanuman Chalisa

Corona से उबरे पैट्रिक मैकेनरो, उपचार के बाद नेगेटिव आई रिपोर्ट

Webdunia
रविवार, 19 अप्रैल 2020 (12:45 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व डेविस कप कप्तान पैट्रिक मैकेनरो ने कहा है कि वे उपचार के बाद कोरोना वायरस के लिए नेगेटिव पाए गए हैं। अमेरिकी डेविस कप टेनिस टीम के इस पूर्व कप्तान को मार्च में परीक्षण में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

पैट्रिक ने ट्विटर पर डाले वीडियो में कहा,मेरे और मेरी पत्नी मेलिसा के लिए शानदार खबर है, हम दोनों परीक्षण के बाद कोविड-19 के लिए नेगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा, आज सुबह ही हमने दोबारा परीक्षण कराया था।पैट्रिक मैकेनरो सात बार के एकल ग्रैंडस्लैम चैंपियन जान मैकेनरो के छोटे भाई हैं।

पैट्रिक ने बताया कि उन्होंने न्‍यूयॉर्क की वेस्टचेस्टर काउंटी की उसी प्रयोगशाला में परीक्षण कराया जहां उनका शुरुआती परीक्षण हुआ था। न्‍यूयॉर्क में कोविड-19 का कहर देखने को मिला है जहां इस महामारी से 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को भी 540 लोगों की मौत हुई, लेकिन पिछले दो हफ्तों में यह सबसे कम मौत हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख