Hanuman Chalisa

दिल्ली में पेट्रोल, डीजल महंगा, शराब पर लगा कोरोना शुल्क

Webdunia
मंगलवार, 5 मई 2020 (11:28 IST)
नई दिल्ली। शराब के बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल 1.67 और डीजल 7.10 रुपए प्रति लीटर मंहगा हो गया है। दूसरी ओर, सरकार ने शराब पर 70 फीसदी कोरोना शुल्क लगा दिया गया है। 
 
दिल्ली सरकार ने दोनों ईंधन पर मूल्यवर्धित कर (वैट) में खासी बढ़ोतरी की है। पेट्रोल पर वैट 27 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया गया है। डीजल पर इसे 16.76 प्रतिशत से 30 प्रतिशत किया गया है।
 
वैट में वृद्धि से राजधानी में डीजल के दाम बढ़कर 69.29 रुपए और पेट्रोल के 71.26 रुपए प्रति लीटर हो गए। ईंधन की बढ़ी दरें तुरंत प्रभाव अर्थात मंगलवार से प्रभावी हो गई हैं।
 
शराब पर कोरोना शुल्क : राजधानी में मंगलवार से शराब 70 प्रतिशत मंहगी हो गई। दिल्ली सरकार के उपायुक्त (आबकारी) संदीप मिश्रा ने सोमवार देर रात यह आदेश जारी किया।
 
आदेश में कहा गया है कि मंगलवार से शराब की बिक्री पर 70 प्रतिशत 'विशेष कोरोना शुल्क' लगेगा। यह शुल्क शराब की बोतल पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य पर देय होगा। एकत्रित शुल्क को प्रत्येक सप्ताह सरकार के खाते में जमा कराना होगा। 
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना मामलों में देश में दिल्ली तीसरे नंबर पर है। राजधानी में 4898 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 64 लोगों की मौत हो चुकी है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख