Hanuman Chalisa

कोरोना काल में शारीरिक संबंध, सही है या हो सकता है खतरनाक?

Webdunia
मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (15:17 IST)
‘शारीरिक संबंध’ जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। इसका संबंध दिल से भी और हेल्थ से भी। ऐसे में कोरोना काल में इसे लेकर भी लोगों के मन में कई भ्रांतियां और सवाल हैं। जाहिर है जिन्हें कोराना वायरस का संक्रमण है, उन्हें तो सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करना ही है, लेकिन जो स्वस्थ्य हैं या जो नॉर्मल लाइफ जी रहे हैं, क्या ऐसे कपल्स या पति-पत्नी को एक दूसरे से दूर रहना चाहिए या वे आपस में शारीरिक संबंध स्थापित कर सकते हैं?

कोरोना काल में कई सवाल पैदा हुए हैं। लेकिन कनाडा के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बहुत हद तक इस भ्रांति का जवाब देने की कोशिश की है।

‘सीएनएन’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के हवाले से डॉक्टरों ने सलाह दी है कि अगर कपल्स संबंध स्थापित करने के दौरान मास्क लगाएं और और किसिंग को अवाइड करें तो कोरोना वायरस का खतरा नहीं होगा।

हालांकि कोविड-19 के दौरान बाहरी पार्टनर से यौन संबंध बनाना खतरनाक हो सकता है।

कनाडा के चीफ पब्लिक हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर थेरेसा टेम ने हाल ही में इसे लेकर एक पब्लिक स्टेटमेंट जारी किया है।

डॉ. टेम कहते हैं, संबंध बनाने से पहले भरोसा होना चाहिए, जबकि इस दौरान अपने मुंह और नाक को ढकने के लिए मास्क पहनना जरूरी है।

दरअसल, अभी तक की रिसर्च में ऐसा कोई दावा सामने नहीं आया है जिसमें यह कहा गया हो कि वीर्य और यौनि से निकलने वाले तरल पदार्थों के संपर्क से कोरोना का खतरा हो सकता है। वहीं दूसरी नए या अनजान लोगों के साथ यौन संबंध या चुंबन करने में कोरोना का खतरा है, भले ही उनमें कोविड के लक्षण न हो।

रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति में कोविड के लक्षण है तो यौन संबंध नहीं बनाए जाने चाहिए। यौन संबंध के दौरान शराब या किसी नशे का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए जिससे आप अपने पार्टनर के साथ सुरक्षित दूरी बनाए रख सकें।

सम्बंधित जानकारी

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

भोपाल में होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा शमशान घाट पर दी जाएगी अंतिम विदाई

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

अगला लेख