Hanuman Chalisa

बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में निशुल्क और फीवर क्लीनिक पर होंगे कोरोना के टेस्ट

विकास सिंह
मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (15:03 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या के बाद अब शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला किया है। प्रदेश में अब कोरोना के सभी टेस्ट पूरी निशुल्क और फीवर क्लीनिक पर ही होंगे। इस बात की जानकारी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट की बैठक के बाद की। गृहमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने तय किया है कि अब जितने भी कोरोना के टेस्ट होंगे निशुल्क होंगे,फीवर क्लीनिक पर होंगे, भले ही इसके लिए फीवर क्लीनिक की संख्या और बढ़ाए। 
 
आज हुई शिवराज कैबिनेट में प्रदेश में अनलॉक में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या पर चर्चा कर अस्पतालों में बेड बढ़ाने को लेकर कई बड़े निर्णय किए है। कैबिनेट की बैठक में अगले एक महीने में 3700 ऑक्सीजन बेड और 564 ICU बेड बढ़ाने का फैसला किया गया। सरकार के इस फैसले के बाद ऑक्सीजन बेडों की संख्या 11,700 हो जाएगी और ICU बेड की संख्या 2,388 हो जाएगी। 
 
गृहमंत्री ने कहा कि अनलॉक में लोगों के द्धारा सावधानी नहीं रखने से तेजी से कोरोना फैल रहा है। लोगों को कोरोना के प्रति सावधानी बरतने के लिए जागरूक करने के लिए नगरीय प्रशासन और ग्रामीण पंचायत विभाग प्रचार-प्रसार अभियान शुरु करेगा। इसके साथ बसों में सफर करने वाले अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर सफर करें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, भारत में बढ़े दाम, जानिए दोनों देशों में कितना फर्क

भारत पर मंडरा रहा El Nino 2026 का खतरा, IMD ने कमजोर मानसून और सूखे की दी चेतावनी

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, रेल मार्ग हुआ बंद

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

अगला लेख