Biodata Maker

Covid 19 : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को पीएम मोदी का जवाब

Webdunia
गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (12:11 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘आभार’ के जवाब में गुरुवार को कहा कि कोविड-19 से निपटने में मानवता की मदद के लिए भारत हरसंभव कार्य करेगा।
 
उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिये संदेश में यह बात कही जिन्होंने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात की अनुमति देने के फैसले के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया है।
 
मोदी ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आपके साथ पूरी तरह सहमत हूं। इस तरह का वक्त दोस्तों को और करीब लाता है।‘ उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका की साझेदारी पहले से भी मजबूत है। मोदी ने लिखा, ‘भारत कोविड-19 से मुकाबले में मानवता की मदद के लिए हरसंभव काम करेगा।‘
 
ट्रंप ने अमेरिका के लिए मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात की अनुमति देने पर मोदी को ‘शानदार’ नेता की संज्ञा देते हुए कहा कि इस कठिन समय में भारत की मदद को भुलाया नहीं जाएगा।
 
हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को कोरोना वायरस संक्रमण के संभावित उपचार विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।
 
इस दवा का भारत सबसे बड़ा उत्पादक है। उसने पिछले सप्ताह ट्रंप की मोदी से फोन पर बातचीत के बाद अमेरिका को इस दवा के निर्यात पर लगी रोक हटाने पर सहमति जताई थी।
 
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपका इस लड़ाई में न केवल भारत , बल्कि पूरी मानवता की मदद करने में मजबूत नेतृत्व प्रदान करने के लिए शुक्रिया।‘
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

Jeffrey Epstein scandal : एपस्टीन के पीड़ितों से ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने क्यों मांगी माफी, क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गई क्लीन चिट

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

यूपी में 6 से 13 फरवरी तक चलेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0

यूपी के गांव हो रहे हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनाई 75 किमी लंबी सड़क

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग

अगला लेख