Hanuman Chalisa

पीएम मोदी बोले, सही तरीके से पहनें मास्क, भीड़-भाड़ वाली जगहों से करें परहेज

Webdunia
शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (09:42 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर देश-विदेश से मिली शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह चाहते हैं कि लोग कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के सारे उपायों का पालन करें और संसार को स्वस्थ बनाने की दिशा में काम करें।
 
मोदी गुरुवार को 70 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। देश और विदेश की तमाम हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
 
मोदी ने ट्वीट कर, कहा, 'बहुत सारे लोगों ने मुझसे पूछा कि मैं अपने जन्मदिन पर क्या करना चाहूंगा। तो मैं यही चाहूंगा कि आप मास्क जरूर लगाइए और इसे सही तरीके से पहनिए। उचित दूरी का पालन करिए। ‘दो गज की दूरी’ को याद रखिए। भीड़-भाड़ वाली जगहों से परहेज करें। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कीजिए। आइए सब मिलकर इस संसार को स्वस्थ बनाते हैं।'
 
उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और वह इसके लिए सभी का आभार व्यक्त करते हैं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर मिली शुभकामनाओं से उन्हें अपने देश के नागरिकों का जीवन बेहतर बनाने की दिशा में काम करने और उनकी सेवा करने में मजबूती मिलेगी।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल सहित अन्य वैश्विक नेताओं ने मोदी को बधाई दी तथा अपने-अपने देशों के साथ भारत के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के उनके निजी योगदान की सराहना की।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। वह गुरुवार को 70 वर्ष के हो गए। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

Twisha Sharma Case: 'मर्डर नहीं, यह सुसाइड है' - भोपाल पुलिस कमिश्नर का बड़ा दावा; सास के ड्रग्स वाले आरोपों पर भी हुआ खुलासा

मेलोनी संग डिनर के बाद दुनिया के अजूबे 'कोलोसियम' पहुंचे पीएम मोदी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

कॉकरोच जनता पार्टी ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, 3 दिन में 1 लाख युवा जुड़े

डेढ़ साल बाद फ्रांस में मिलेंगे पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप, जून में 2 दोस्तों की मुलाकात पर दुनिया की नजरें

LIVE: दोस्त मेलोनी से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर शेयर किए फोटो

अगला लेख