Hanuman Chalisa

बेकाबू हुआ कोरोना, मुख्‍यमंत्रियों के साथ आज पीएम मोदी की बड़ी बैठक

Webdunia
गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (12:16 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम मुख्‍यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। पीएम शाम 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना से बिगड़े हालात की समीक्षा करेंगे।
 
यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब केंद्र और राज्यों के बीच वैक्सीनेशन को लेकर विवाद गहरा गया है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, दिल्ली जैसे राज्यों पर वैक्सीनेशन को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
 
महाराष्ट्र ने कहा था कि केंद्र वैक्सीन देने की स्पीड बढ़ाए क्योंकि उनके पास सिर्फ 3 दिन का स्टॉक बचा है। महाराष्ट्र जैसे राज्य वैक्सीनेशन में उम्र की लिमिट को भी खत्म करने की मांग कर रहे हैं।
 
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के एम्स में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। इससे पहले पीएम मोदी को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की पहली डोज एक मार्च को लगी थी।
 
उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1.26 लाख से ज्यादा संक्रमित मामले दर्ज किए गए। 66,846 सक्रिय मामले बढ़ने से देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 9 लाख के पार पहुंच गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

IIT रुड़की से B.Tech कर बना 'बाबा'; मथुरा में ऑनलाइन गीता ज्ञान की आड़ में युवतियों के शोषण के आरोप में गिरफ्तार!

गुजरात में प्री-मानसून आंधी का हाहाकार: हवा में उड़े सोलर पैनल, गिरे पेड़; IMD ने दी चेतावनी

CBSE री-इवैल्युएशन पोर्टल शुरू: मात्र 100 रुपए में कराएं मार्क्स वेरीफाई, जानें आवेदन का 3-स्टेप नियम

इतना गर्म कैसे हो गया यूपी का बांदा जिला?

'तुम बिल्कुल पागल हो, मेरी वजह से जेल से बचे हो...' लेबनान हमले पर भड़के ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन पर लगाई फटकार

अगला लेख