Hanuman Chalisa

पीएम मोदी ने बताए कोरोना के 4 चरण, कोरोना वैक्सीन की कीमत पर क्या बोले...

Webdunia
मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (15:07 IST)
एक तरफ यह कहा जा रहा है कि फरवरी-मार्च तक भारत में कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) उपलब्ध हो जाएगी और सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और 1 करोड़ फ्रंटलाइन वर्करों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस बयान ने सबको असमंजस में डाल दिया है कि वैक्सीन के आने का समय तय नहीं कर सकते। पीएम ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की कीमत तय नहीं है।

ALSO READ: भारत में सबसे पहले 1 करोड़ लोगों को लगेगा कोरोना टीका, योजना तैयार
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्‍यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा है कि वैक्सीन आने का समय तय नहीं कर सकते। यह कब आएगी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।
 
हमारे वैज्ञानिक वैक्सीन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने परोक्ष रूप से विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ लोग वैक्सीन पर राजनीति कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि लोगों को वैक्सीन पर राजनीतिक करने से रोका नहीं जा सकता। 

उन्होंने कहा कि कोरोना का रिकवरी रेट देश में सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में लोगों में कोरोना को लेकर ज्यादा भय था, दूसरे चरण में लोगों में भय के साथ संदेह था। इस चरण में लोगों ने अपनी बीमारी छिपाई।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीसरे चरण में लोगों ने कोरोना का स्वीकारा, चौथे चरण में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ा। उन्होंने कहा कि लोगों की लापरवाही से कोरोना का खतरा बढ़ा। उन्होंने कहा कि सावधानी बरती तो कोरोना का खतरा कम होगा।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आपदा के गहे समंदर से निकल रहे हैं। हम संकट के किनारे की ओर बढ़ रहे हैं। मृत्यु दर को घटाकर 1 प्रतिशत से कम करना है। 
 
हालांकि इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री वैक्सीन के फरवरी-मार्च में आने की बात कह चुके हैं। उन्होंने ही मीडिया में कहा था कि यह वैक्सीन सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 1.04 करोड़ रुपए से संवरेगा गोमती नदी का उद्गम स्थल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दिल्ली जा रही बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे पूछताछ

भीषण गर्मी के चलते पेरिस के मुर्दाघरों में जगह कम पड़ी

Top News : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील लगभग तय

अगला लेख