Hanuman Chalisa

मप्र में निजी क्षेत्र के बिजली संयंत्र का राखड़ बांध टूटा, 6 लोग बहे

Webdunia
शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (15:31 IST)
सिंगरौली (मप्र)। जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर हर्रहवा गांव में निजी कंपनी के कोयला बिजली संयंत्र का राखड़ बांध टूटने से 6 लोग बह गए। बहे लोगों में से अब तक एक बालक और एक युवक का शव मिला है।
ALSO READ: आसानी घर बैठे भर सकते हैं बिजली का बिल, मिलेगी 20 रुपए तक की छूट
जिला कलेक्टर केवीएस चौधरी ने यहां शनिवार को बताया कि यह हादसा शुक्रवार शाम को हुआ।
उन्होंने बताया कि 2 लोगों के शव मिले हैं उनकी पहचान 8 साल के बच्चे अभिषेक कुमार शाह और 35 वर्षीय दिनेश कुमार के तौर पर हुई है।
 
उन्होंने कहा कि हादसे में बहे 4 लोग सीमा कुमारी (9), अंकित कुमार (3), चुनकुमारी (27) और राजद अली (28) अब भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि इनके जीवित रहने की संभावना अब बहुत कम है। 
 
राखड़ बांध टूटने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से रिलायंस कंपनी (पॉवर संयत्र की मालिक कंपनी) की लापरवाही का परिणाम है।
 
कंपनी के खिलाफ जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करने जा रहा है? के सवाल पर जिला कलेक्टर ने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता 4 लापता लोगों को तलाश करने की है और हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। रिलायंस पॉवर की ओर इस मामले में कोई प्रतिक्रिया हासिल नहीं हो सकी है। 
 
इस हादसे से फसलों को कितना नुकसान हुआ, के सवाल पर चौधरी ने बताया कि हादसे के बाद फैली राखड़ ने करीब 25 एकड़ के क्षेत्र में फसलों को प्रभावित किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

MP में 26 IAS अफसरों के तबादले, भोपाल-सागर समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले

किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, तुरंत मिलेगी राहत

Strait of Hormuz पर संकट बरकरार, अमेरिका ने यूरोप पर बनाया दबाव, ट्रम्प ने NATO को दी चेतावनी

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

ज्वलनशील पदार्थों से करें खलिहानों का बचाव, बेमौसम बारिश में क्या करें, किसानों के लिए खास टिप्स

अगला लेख