Hanuman Chalisa

प्रियंका ने लिखा योगी को पत्र, कहा- कोरोना से जुड़ीं अफवाहें रोकें

Webdunia
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (14:45 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि राज्य सरकार कोरोना से जुड़ीं अफवाहों एवं गलत धारणाओं के फैलने पर तत्काल रोक लगाए और लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के साथ बड़े पैमाने पर चिकित्सा जांच करें।
ALSO READ: उत्तरप्रदेश में मास्क पहनना अनिवार्य, नहीं पहनने पर होगी कार्रवाई
उन्होंने योगी को लिखे पत्र में प्रियंका ने यह भी कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस, सरकार की हरसंभव मदद के लिए तैयार है। संक्रमण को रोकने के लिए स्क्रीनिंग और जांच की संख्या को बढ़ाना एक कारगर उपाय है। 6 करोड़ की आबादी वाले देश दक्षिण कोरिया ने हर 1,000 लोगों पर करीब 6 लोगों की जांच की और वायरस के संक्रमण को रोकने में सफलता हासिल की है।
 
राजस्थान के भीलवाड़ा में 9 दिनों के भीतर 24 लाखों लोगों की स्क्रीनिंग करके ज्यादा से ज्यादा जांच की गईं और संक्रमित लोगों की पहचान की गई। प्रियंका ने कहा कि उत्तरप्रदेश की जनसंख्या लगभग 23 करोड़ है जबकि जांच के लिए गए नमूनों की संख्या केवल 7,000 के आसपास है।
 
उन्होंने कहा कि आबादी के हिसाब से प्रदेश में हो रही जांच की संख्या अभी बहुत कम है। जांच को तेज गति से बढ़ाना आवश्यक है। उनके मुताबिक जांच की संख्या बढ़ाने से आईसीयू पर कम से कम दबाव पड़ेगा। साथ ही अपने 'आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटाइन सेंटर्स' को मानवीय गरिमा के अनुरूप बनाना पड़ेगा।
 
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि ऐसी कई खबरें आ रही हैं कि संक्रमित व्यक्ति अपनी बीमारी छुपाने की भी कोशिश कर रहे हैं। यह कोरोना के बारे में फैले सामाजिक भय के चलते हो रहा है। ऐसे में युद्धस्तर पर सही सूचना दी जाए और अफवाहों व गलत धारणाओं के फैलने पर तत्काल रोक लगे।
 
उन्होंने पत्र में लिखा है कि सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य घोषित किया है। ऐसे में मास्क व सैनिटाइजर का युद्धस्तर पर वितरण सुनिश्चित किया जाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख