Hanuman Chalisa

प्रवासी मजदूरों को लेकर उप्र-महाराष्ट्र में तकरार, शिवसेना ने CM योगी को बताया हिटलर

Webdunia
सोमवार, 25 मई 2020 (09:24 IST)
कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के प्रयासों के बाद भी मजदूरों को सड़कों पर दर्दभरे सफर से गुजरना पड़ रहा है। प्रवासी मजदूरों को लेकर राज्य सरकारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। प्रवासी मजदूरों को लेकर उत्तरप्रदेश सरकार और शिवसेना में तकरार हो गई। शिवसेना ने सीएम योगी की तुलना हिटलर से की तो उप्र सरकार ने महाराष्ट्र को सौतेली मां बता दिया।
ALSO READ: भाजपा का आरोप, मजदूरों के ‘कष्ट’ पर राजनीति कर रहे हैं राहुल गांधी
शिवसेना ने सोमवार को अपने मुखपत्र 'सामना' में उत्तरप्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। शिवसेना के राज्यसभा सांसद और 'सामना' के एडिटर संजय राउत ने संपादकीय में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर से कर दी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की तरफ से पलटवार किया गया।
मुख्यमंत्री योगी के ऑफिस की ओर से किए गए ट्वीट में संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा गया कि 'श्री संजय राउतजी एक भूखा बच्चा ही अपनी मां को ढूंढता है। यदि महाराष्ट्र सरकार ने 'सौतेली मां' बनकर भी सहारा दिया होता तो महाराष्ट्र को गढ़ने वाले हमारे उत्तरप्रदेश के निवासियों को प्रदेश वापस न आना पड़ता।'
ALSO READ: प्रवासी मजदूरों की वजह से बढ़ रही है यूपी में संक्रमण की रफ्तार
अगले ट्‍वीट में कहा गया कि 'अपने घर पहुंच रहे सभी बहनों-भाइयों का प्रदेश में पूरा ख्याल रखा जाएगा। अपनी कर्मभूमि को छोड़ने के लिए मजबूर करने के बाद उनकी चिंता का नाटक मत कीजिए। सभी श्रमिक कामगार बंधु आश्वस्त हैं कि अब उनकी जन्मभूमि उनका हमेशा ख्याल रखेगी, शिवसेना और कांग्रेस आश्वस्त रहें। अपने खून- पसीने से महाराष्ट्र को सींचने वाले कामगारों को शिवसेना-कांग्रेस की सरकार से सिर्फ छलावा ही मिला। लॉकडाउन में उनसे धोखा किया गया, उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया और घर जाने को मजबूर किया। इस अमानवीय व्यवहार के लिए मानवता उद्धव ठाकरेजी को कभी माफ नहीं करेगी।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख