Hanuman Chalisa

ट्रंप की धमकी के बीच बोले राहुल, पहले देशवासियों को मिले दवा

Webdunia
मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (13:16 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन की भारत से आपूर्ति नहीं होने पर पलटवार की धमकी के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार को किसी के दबाव में आए बिना पहले अपने नागरिकों को जीवन रक्षक दवा उपलब्ध करानी चाहिए।
 
गांधी ने मंगलवार को कहा कि सबसे पहले हमारे नागरिकों की जरूरत पूरी होनी चाहिए और उनको पर्याप्त मात्रा में ज़रूरी दवा मिलनी चाहिए उसके बाद ही ज़रूरतमंद देशों की मदद की जानी चाहिए। 
 
उन्होंने ट्वीट किया कि दोस्ती में बदला नहीं होता। भारत को संकट के समय सभी ज़रूरतमंद देशों की मदद करनी चाहिए, लेकिन पहले देशवासियों के लिए पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवा उपलब्ध होनी चाहिए।
 
गौतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया है कि अगर भारत ने हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन दवा के निर्यात से प्रतिबंध नहीं हटाया तो वह जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं। इस दवा का इस्तेमाल कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में किया जा रहा है, जिसे देखते हुए ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस दवा की आपूर्ति के लिए गुहार लगाई थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

CM योगी का गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद दौरा: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM योगी की सख्त चेतावनी, उत्सव में उपद्रव करने वालों को सात पीढ़ियों तक भुगतना पड़ेगा, मुहर्रम पर भी दिए कड़े निर्देश

अगला लेख