Hanuman Chalisa

रेलवे का मिशन ऑक्सीजन, 54 ट्रेनों से पहुंचाई 3400 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन

Webdunia
शनिवार, 8 मई 2021 (22:57 IST)
नई दिल्ली। रेलवे ने शनिवार को कहा कि उसने 19 अप्रैल से विभिन्न राज्यों में 220 टैंकरों के माध्यम से करीब 3400 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन पहुंचाया है। उसने कहा कि अब तक 54 ऑक्सीजन ट्रेनों ने अपना सफर तय किया है।

उसने बताया कि अब तक उसने दिल्ली में 1427 टन, महाराष्ट्र में 230 टन, उत्तर प्रदेश में 968 टन, मध्यप्रदेश में 249 टन, तेलंगाना में 123 टन और राजस्थान में 40 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन पहुंचाया। फिलहाल 26 टैंकर 417 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन लेकर दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जा रहे हैं।

रेलवे ने कहा, नई ऑक्सीजन एक्सप्रेस (ट्रेनें) चलाना बड़ा ही गतिशील काम है और हर वक्त आंकड़ों का अद्यतन किया जाता रहता है। रात में अधिक ऑक्सीजन वाली एक्सप्रेस चलने की संभावना है।

रेलवे ने पिछले महीने तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की ढुलाई प्रारंभ की थी, जब देश में घातक दूसरी कोविड-19 लहर के चलते जीवनरक्षक गैस की कमी होने लगी थी। इसके बाद, यादव ने कहा कि उन्होंने ड्राइवरों की व्यवस्था कर दी है और वे एंबुलेंस चलाने के लिए तैयार हैं।
ALSO READ: Coronavirus: स्‍कि‍न में हो रहे ये बदलाव भी हो सकते हैं कोरोना के लक्षण
यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ऐसी गतिविधियां रोकने और काम करने के लिए राजी ड्राइवरों की सेवाएं लेने की अपील की। मधेपुरा से कई बार सांसद रहे यादव कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार मरीजों की सेवा में जुटे हैं।
ALSO READ: ...तो नहीं आएगी Coronavirus की तीसरी लहर
उन्होंने जरूरतमंद मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर और बिस्तर दिलाने में भी मदद की है। पप्पू यादव 2019 के आम चुनाव में जद(यू) नेता दिनेशचंद्र यादव से हार गए थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

LPG : अब रसोई से हटेगा लाल सिलेंडर! सरकार का नया फरमान, 3 महीने में करना होगा यह काम

Israel Iran War video : USS अब्राहम लिंकन पर ईरान ने दागी Qader मिसाइल, इजराइल ने तेहरान के सबमरीन सेंटर को किया तबाह, ट्रंप का बड़ा फैसला- 2,000 सैनिक रवाना

डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट वाले प्रस्ताव टेंशन में इजराइल, क्या पाकिस्तान के 'शांति दूत' वाला प्लान हुआ फेल

सभी देखें

नवीनतम

नवरात्रि-रामनवमी पर ट्रैफिक का कहर: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के बोरघाट में 5KM लंबा जाम

LIVE: कैसा है सोनिया गांधी का स्वास्थ्य, हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल ने क्या कहा?

तेल संकट से दुनिया में हाहाकार: फिलीपींस में इमरजेंसी, पाकिस्तान-श्रीलंका बेहाल

रामनवमी पर उत्तर प्रदेश में 2 दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा फैसला

गुजरात सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: गांधीनगर, जामनगर और सुरेंद्रनगर को मिले नए कलेक्टर

अगला लेख