Hanuman Chalisa

Corona Update: राजस्थान में 595 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार के पार

Webdunia
बुधवार, 12 अगस्त 2020 (13:55 IST)
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के बुधवार सुबह करीब 595 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर लगभग साढ़े 55 हजार हो गई वहीं 10 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा 820 को पार कर गया।
 
चिकित्सा विभाग के अनुसार नए मामले सामने आने से कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 हजार 482 पहुंच गई। जालोर में तीन, कोटा, पाली एवं सीकर में दो-दो तथा दौसा में एक कोरोना मरीज की और मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 821 हो गई।
 
नए मामलों में सर्वाधिक 115 मामले बीकानेर में सामने आए हैं। इसके अलावा धौलपुर में 107, जोधपुर 96, बूंदी 74, अजमेर 56, टोंक 38, भीलवाडा 33, नागौर 28, चित्तौड़गढ़ एवं झुंझुनूं 17-17, बाड़मेर आठ, सीकर 5 एवं डूंगरपुर में एक नया मामला सामने आया।
 
इससे जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8317 पहुंच गई। इसी तरह बीकानेर में 2787, अजमेर 2744, बाड़मेर 1822, भीलवाड़ा 1089, बूंदी 344, चित्तौड़गढ़ 459, धौलपुर 1623, डूंगरपुर 749, झुंझुनूं 730, नागौर 1801, सीकर 1643 एवं टोंक में संक्रमितों की संख्या 1719 हो गई।
 
प्रदेश में कोरोना जांच के लिए अब तक 17 लाख 84 हजार 992 सैंपल लिए गए, जिनमें 17 लाख 27 हजार 722 लोगों की रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई हैं जबकि 1788 मामलों की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। हालांकि राज्य में अब तक 40 हजार 558 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और इनमें 37 हजार 917 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
 
कोटा में 118 नए मामले : राज्य के कोटा जिले में बुधवार सुबह कोरोना के 118 नए मामले सामने आने से इनके संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3200 के करीब पहुंच गई। चिकित्सा विभाग के अनुसार नए मामलों के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3190 हो गई। नए मामलों में पहली बार एक रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का जवान भी शामिल है। इसके अलावा सिटी पुलिस लाइन और ग्रामीण पुलिस लाइन का एक-एक जवान भी कोरोना संक्रमित मिला है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख