Hanuman Chalisa

Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में Corona के 690 नए मामले, 5 और लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 20 अगस्त 2020 (14:45 IST)
जयपुर। राजस्थान में आज कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से 5 और मौतों के साथ प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 915 हो गई। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 240 मरीजों की मौत हुई। वहीं राज्य में 690 नए संक्रमित मिले हैं। राज्य में अब तक 19 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं।
 
खबरों के मुताबिक, गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे तक के बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण से पांच और मौत हुई हैं। इसके साथ ही संक्रमण के 690 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 65979 हो गई। इनमें से 14671 रोगी उपचाराधीन हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले जोधपुर में हैं। यहां 9766 (इनमें 47 ईरान से आए) संक्रमित हैं। प्रदेश में अब तक 915 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 240 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 87, बीकानेर में 63, भरतपुर में 61, अजमेर में 62, कोटा में 57, नागौर में 38, पाली में 34, उदयपुर में 19, धौलपुर में 18, और सिरोही में 11 मरीजों की जान गई है।
अलवर में 23, बाड़मेर में 15, बारां में 12, सवाई माधोपुर में 12, सीकर में 13, ​राजसमंद में 11, भीलवाड़ा में 10, गंगानगर, डूंगरपुर, जालौर और ​करौली में 7-7, टोंक, झुंझुनूं​ और चित्तौड़गढ़ में 6-6, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और दौसा में 4-4, चूरू में 2, बूंदी और हनुमानगढ़ में 1-1 की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 19 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख