Hanuman Chalisa

Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में कोरोना के 52497 केस, 1169 नए पॉजिटिव मरीज, 11 लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 10 अगस्त 2020 (00:12 IST)
जयपुर। राजस्थान में रविवार को कोरोना संक्रमण के 1169 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52 हजार 497 हो गई जबकि 11 और संक्रमितों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 789 हो गया। 
 
कहां कितने मामले : चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले राजधानी जयपुर में 127, कोटा में 115, अजमेर में 98, जोधपुर में 79, उदयपुर में 78, चित्तौडगढ़ में 58, सीकर में 57, पाली में 55, राजसमंद में 52, भरतपुर में 46, बाड़मेर में 42, धौलपुर में 39, नागौर में 34, बारां में 34, सिरोही में 31, बीकानेर में 29, अलवर में 26, सवाई माधोपुर में 25, गंगानगर में 26, भीलवाड़ा में 23, करौली में 19, झालावाड़ में 18, बूंदी में 15, जालौर में 11, हनुमानगढ़ में 8, प्रतापगढ़ में 8, दौसा और डूंगरपुर में 5-5, जैसलमेर में 4, झूंझुनू में 2 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। राज्य में आज 11 और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें जयपुर और कोटा में चार-चार, नागौर, पाली, जालौर में 1-1 लोगों की मौत हुई। इसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 789 पहुंच गया है।
 
सबसे ज्यादा मामले जयपुर में : प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जोधपुर में हैं। यहां 8060 संक्रमित हैं। इसके अलावा जयपुर में 6482, अलवर में 5163, भरतपुर में 2906, पाली में 3194, बीकानेर में 2557, नागौर में 1703, अजमेर में 2594, कोटा में 2675, उदयपुर में 1643, धौलपुर में 1514, बाड़मेर में 1727, जालौर में 1250, सिरोही में 975, सीकर में 1350, डूंगरपुर में 716, चूरू में 717 संक्रमित हैं। राज्य में एक्टिव मामले 13 हजार 847 हैं।
 
डेढ़ करोड़ का जुर्माना : जयपुर में राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 का उल्लंघन करने पर अब तक 80916 मामलों में कार्रवाई कर डेढ़ करोड रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला है वहीं लॉकडाउन उल्लंघन पर अब तक कुल 18446 वाहन जब्त करते हुए 1 करोड़ 67 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

गोरखपुर की अनोखी शादी, ICU में भर्ती दुल्हन की दूल्हे ने भरी मांग, रिश्तों और प्यार की पेश की मिसाल

Kailash Vijayvargiya : दिल्ली में अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय के पोस्ट से एमपी की सियासत में खलबली

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

अगला लेख