khatu shyam baba

रामदेव की कोरोना दवा पर बढ़ा विवाद, महाराष्‍ट्र में लगी रोक

Webdunia
गुरुवार, 25 जून 2020 (11:04 IST)
मुंबई। बाबा रामदेव द्वारा पेश की कोरोना की दवा कोरोनिल पर जारी विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
आयुष मंत्रालय की आपत्ति के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी पतंजलि की 'कोरोनिल' पर पाबंदी लगा दी है।
 
देशमुख ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जयपुर यह पता लगाएगा कि क्या ‘कोरोनिल’ का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। रामदेव को चेतावनी है कि महाराष्ट्र नकली दवाओं की बिक्री की अनुमति नहीं देगा।'
 
बाद में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने कंपनी को इस उत्पाद की बिक्री की अनुमति नहीं दी है क्योंकि उसने चिकित्सकीय परीक्षण नहीं किए हैं।
 
उन्होंने कहा, 'पतंजलि के विज्ञापन के खिलाफ कई राज्यों में शिकायतें की गई है क्योंकि मंत्रालय या भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है।'
 
देशमुख ने कहा, 'अगर उन्होंने महाराष्ट्र में दवाई बेचने या यह प्रचार करने की कोशिश की कि इससे कोविड-19 का इलाज किया जा सकता है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।'

भाजपा नेता राम कदम ने इसका विरोध करते हुए कहा कि बगैर जांच के इस दवा को फर्जी क्यों बताया जा रहा है।
 
इससे पहले उत्तराखंड और राजस्थान भी बाबा रामदेव की इस दवा पर सवाल उठा चुके हैं। इस मामले में बाबा के खिलाफ मुजफ्फरपुर और जयपुर में मामले दर्ज हो चुके हैं। 
 
उत्तराखंड आयुर्वेद डिपार्टमेंट के लाइसेंस अधिकारी ने बताया कि पतंजलि के आवेदन के अनुसार उन्हें लाइसेंस जारी किया गया था। हमने उन्हें सिर्फ इम्युनिटी बूस्टर (रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाई), खांसी और बुखार की दवाई बनाने के लिए ही लाइसेंस जारी किया था।
 
केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने बुधवार को कहा कि पतंजलि आयुर्वेद ने कंपनी की उस औषधि के बारे में अपनी रिपोर्ट आयुष मंत्रालय को सौंप दी है जो उसने इस दावे के साथ पेश की है कि इससे सात दिन में कोरोनावायरस का इलाज किया जा सकता है। 
 
आयुष मंत्री ने कहा कि मंत्रालय रिपोर्ट पर गौर करेगा और उसके बाद कंपनी को औषधि के बारे में अंतिम अनुमति देने पर निर्णय करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

Attacks को नाकाम करने के लिए ईरान अपना रहा रूस वाला 'देसी जुगाड़' ! US और इजराइल ऐसे खा रहे हैं धोखा

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

जयशंकर से मिले ईरान के उप विदेश मंत्री, युद्ध के बीच किन मुद्दों पर हुई बात?

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

इंजीनियर, रैपर, मेयर और अब PM कैंडीडेट, कौन हैं बालेन शाह जिन्होंने बदल दी नेपाल की राजनीति?

अगला लेख