shiv chalisa

COVID-19 : दक्षिण पूर्वी एशिया में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, भारत से ज्‍यादा हुई मृत्यु दर

Webdunia
शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (16:44 IST)
कुआलालंपुर। कोरोनावायरस (Coronavirus) की नई लहर में दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और बीते 2 सप्ताह में यहां के कम से कम 3 देशों में मृत्यु दर भारत से अधिक हो गई है।

लगभग 27 करोड़ की आबादी के साथ दुनिया के चौथे सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश इंडोनेशिया में गुरुवार को मौत के 1,449 मामले सामने आए, जो महामारी फैलने के बाद से एक दिन में मृतकों की सबसे अधिक संख्या है।

मलेशिया में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन पाबंदियां भी संक्रमण पर लगाम लगाने में नाकाफी साबित हुईं। लगभग 3 करोड़ 20 लाख की आबादी वाले इस देश में संक्रमण के मामलों में रोजाना वृद्धि देखी जा रही है। देश में पहली बार 13 जुलाई को संक्रमण के 10 हजार से अधिक मामले सामने आए।

म्यांमार के सबसे बड़े शहर में कब्रिस्तान के कर्मी दिन-रात काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य प्रणालियां हालात से निपटने के लिए संघर्ष कर रही हैं जबकि सरकारें वायरस को फैलने से रोकने के लिए नई पाबंदियां लगाने को लेकर असमंजस में हैं।

टीकाकरण की प्रक्रिया फिलहाल भले ही धीमी है, लेकिन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। इस बात को लेकर भी चिंताएं बढ़ रही हैं कि चीन के सिनोवेक टीके डेल्टा वेरिएंट पर कम असरदार हैं। इंडोनेशिया और थाइलैंड अन्य टीकों की बूस्टर खुराकें देने की योजना बना रहे हैं।
ALSO READ: टीका लगा चुके लोग 'बाहुबली' और Coronavirus 'कटप्पा', पीछे से करता है वार
मलेशिया में टीकाकरण की दर धीमी रही है। लगभग 15 प्रतिशत आबादी को पूरी तरह टीके लगाए जा चुके हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक अधिकतर लोगों को टीका लगा दिया जाएगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

जर्मनी में बदली अमेरिका की छवि: ट्रंप की नीतियों से टूटा भरोसा, ‘शांति के लिए खतरा’ करार

ईरान तनाव के बीच ट्रंप की ब्रिटेन को चेतावनी: डिएगो गार्सिया मत छोड़ो

PM मोदी से मिले सुंदर पिचाई, AI सेक्टर में Google के सहयोग पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

अगला लेख