Hanuman Chalisa

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार आ रही कमी

Webdunia
शनिवार, 2 मई 2020 (10:14 IST)
सियोल। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। देश में इस महामारी के 6 नए मामले सामने आए हैं और पिछले 1 महीने से मामलों की संख्या 100 से नीचे रही है। देश के सर्वाधिक प्रभावित दाएगू शहर में संक्रमण के मामलों का घटना लगातार जारी है, जहां एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में कोरोना : संवेदना, सक्रियता और साहस इन 3 मंत्रों से जीती जाएगी यह जंग
दक्षिण कोरिया रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमित लोगों की संख्या 10,780 है और वायरस से 250 लोगों की मौत हुई है।
 
देश में कम से कम 1,081 मामलों को अंतरराष्ट्रीय आगमन से जुड़ा बताया गया है लेकिन हाल के कुछ हफ्तों में सरकार की ओर से सीमा नियंत्रण प्रक्रिया मजबूत किए जाने के बाद इन मामलों में भी कमी आई है। सरकार ने विदेशों से आने वाले सभी यात्रियों के लिए 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य कर दिया है।
 
मामलों की संख्या घटने के साथ सरकारी अधिकारी भौतिक दूरी बनाकर रखने संबंधी निर्देशों में राहत दे रहे हैं और अब पूरा ध्यान अर्थव्यवस्था को नुकसान से उबारने की तरफ दिया जा रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख