Hanuman Chalisa

खुशखबर, Reliance ने विकसित की 2 घंटे में Covid-19 की जांच का परिणाम देने वाली RT-PCR Kit

Webdunia
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020 (18:35 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस लाइफ साइंसेज (Reliance Life Sciences) ने ऐसी आरटी-पीसीआर किट (RT-PCR Kit) विकसित की है, जो करीब दो घंटे में कोविड-19 (Covid-19) की जांच का परिणाम दे देतीहै। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
मौजूदा वक्त में आरटी-पीसीआर किट से कोविड-19 की जांच के परिणाम में करीब 24 घंटे का वक्त लग जाता है। यह प्रयोगशाला में वास्तविक समय में किसी विषाणु के डीएनए और आरएनए में नकल करने की जांच करता है और सार्स-कोव-2 में मौजूद न्यूक्लिक अम्ल की पहचान करता है। न्यूक्लिक अम्ल हर ज्ञात जीवित वस्तु में पाया जाता है।।
 
सूत्र ने कहा कि रिलायंस लाइफ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने देश में सार्स-कोव-2 के 100 से ज्यादा जीनोम का विश्लेषण किया और इस आधुनिक आरटी-पीसीआर किट को विकसित किया। रिलायंस लाइफ उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की अनुषंगी कंपनी है।
 
सूत्र ने कहा कि कंपनी ने इस किट को ‘आरटी-ग्रीन किट’ का नाम दिया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) से इसे संतोषजनक प्रदर्शन के लिए तकनीकी मान्यता मिल चुकी है।
 
आईसीएमआर की मान्यता प्रक्रिया किट के डिजाइन को ना तो स्वीकार ना ही अस्वीकार करती है। साथ ही यह किट के प्रयोग में सुगमता को प्रमाणित नहीं करती है। सूत्र ने कहा कि यह किट सार्स-कोव-2 के ई-जीन, आर-जीन, आरडीआरपी जीन की मौजूदगी को पकड़ सकती है। आईसीएमआर की जांच के मुताबिक यह किट 98.7 प्रतिशत संवेदनशीलता और 98.8 प्रतिशत विशेषज्ञता को दिखाती है।
 
उन्होंने कहा कि इसे कंपनी में काम करने वाले भारतीय शोध वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। इससे जांच का परिणाम आने वाला अनुमानित समय दो घंटे है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Rahul Gandhi H Files : राहुल गांधी के ब्राजीलियाई मॉडल वाले बम पर BJP ने कहा- वोट तो इटैलियन महिला ने भी डाला था

बेटी को पोर्न दिखाए, बीयर पिलाई और दोस्त से कई बार करवाया रेप, मां और उसके साथी की खौफनाक करतूत

SIR का समर्थन कर रहे हैं राहुल गांधी, वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दागा सवाल

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP कैसे बना अरबपति?

युगांडा में पैदा हुए भारतीय मूल के मुस्लिम जोहरान ममदानी ने ट्रंप को कैसे दी पटखनी, 2018 में बने थे अमेरिकी नागरिक

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Election 2025 : बिहार में पहले चरण की वोटिंग आज, 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी बंद, EC पहली बार करेगा यह प्रयोग

Bilaspur Train Accident : कैसे हुआ भयावह हादसा, सामने आया चौंकाने कारण

Dev Diwali पर काशी में अद्‍भुत नजारा, 25 लाख दीपों से हुई रोशन, CM योगी ने उतारी मां गंगा की आरती

Super moon : दुनियाभर ने किया सुपरमून का दीदार, 30% ज्यादा चमकीला भी आया नजर

वर्ल्ड चैंपियंस से मिले PM मोदी, हरमनप्रीत ने कहा- हमारे पास ट्रॉफी, अब बार-बार मिलना चाहेंगे

अगला लेख