Hanuman Chalisa

ट्रंप के सलाहकार का मास्क को अनुपयोगी बताने वाला ट्वीट हटाया

Webdunia
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (12:14 IST)
न्यूयॉर्क। ट्विटर ने रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सलाहकार का ट्वीट हटा दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने में मास्क कारगर नहीं है। अगस्त में व्हाइट हाउस से विज्ञान सलाहकार के रूप में जुड़े स्कॉट एटलस ने ट्वीट किया था कि क्या मास्क काम करता है? नहीं। इसके अलावा उनका यह भी कहना था कि 'लोगों को मास्क पहनने के लिए कहने वाली नीति का समर्थन नहीं किया जा सकता है।'
ALSO READ: राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी, डेमोक्रेटिक की जीत से Corona Vaccine में होगी देरी...
ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह ट्वीट कंपनी की उस नीति का उल्लंघन है जिसके तहत कोई भी व्यक्ति कोविड-19 के संबंध में ऐसी गलत या भ्रामक जानकारी पोस्ट नहीं कर सकता है जिसकी वजह से लोगों को नुकसान पहुंचे। नीति के तहत उन बयानों को प्रतिबंधित कर दिया जाता है, स्वास्थ्य विशेषज्ञ जिनके गलत होने या भ्रामक होने की पुष्टि करते हैं।
 
इस तरह के मामलों में ट्विटर संबंधित व्यक्ति के अकाउंट को तब तक निष्क्रिय रखता है, जब तक वह खुद अपने पोस्ट को नहीं हटाता। राष्ट्रपति ट्रंप कोरोनावायरस से निपटने में मास्क की उपयोगिता को लगातार कमतर बताते रहे हैं और यहां तक कि उन्होंने खुद संक्रमित होने के बाद भी ऐसा करना जारी रखा।
 
इस संक्रमण से अब तक 2,15,000 अमेरिकी लोगों की मौत हो चुकी है। एटलस ने एक ई-मेल में कहा कि मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि ट्वीट क्यों हटा दिए गए? उन्होंने ट्विटर के इस कदम को सेंसरशिप करार दिया है। एटलस ने कहा कि उनका इरादा यह बताना था कि लोगों को मास्क पहनने के लिए कहने वाली नीति कारगर नहीं है। 
 
उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि मास्क से संबंधित सही नीति यह है कि इसका इस्तेमाल तब किया जाए, जब कोई सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर सकता हो। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म

महिलाओं से छेड़छाड़ की तो यमराज करेंगे इंतजार, CM योगी की दो टूक

निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई गति, योगी सरकार जिला समन्वयकों को देगी विशेष ट्रेनिंग

अगला लेख