RML के डॉक्टरों ने Covaxin पर जताई शंका, Covishield लगाने का किया आग्रह

Webdunia
शनिवार, 16 जनवरी 2021 (16:01 IST)
नई दिल्ली। राममनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के 'रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन' (आरडीए) ने उन्हें ऑक्सफोर्ड द्वारा विकसित कोविड-19 का टीका कोविशील्ड (Covishield) लगाए जाने का शनिवार को चिकित्सा अधीक्षक से अनुरोध किया।
ALSO READ: COVID-19 : भारत बायोटेक ने 11 शहरों में भेजी Covaxin, मुफ्त में दी 16.5 लाख खुराक
आरडीए ने चिकित्सा अधीक्षक को लिखे एक पत्र में कहा कि रेजीडेंट डॉक्टरों को कोवैक्सीन (Covaxin) को लेकर कुछ संदेह है और वे लोग बड़ी संख्या में टीकाकरण अभियान में हिस्सा नहीं लेंगे और इस कारण शनिवार से देश में शुरू हुए टीकाकरण अभियान के उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो सकेगी।
 
पत्र में कहा गया है कि हमें पता चला है कि आज शनिवार को अस्पताल द्वारा कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। कोवैक्सीन (Covaxin) को भारत बायोटेक ने बनाया है और इसकी जगह सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित कोविशील्ड (Covishield) को हमारे अस्पताल में प्राथमिकता दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि आरएमएल अस्पताल में कोविड-19 का पहला टीका एक सुरक्षा गार्ड को लगाया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख