Hanuman Chalisa

मप्र में स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे, इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में चलेंगी बसें

Webdunia
सोमवार, 15 जून 2020 (21:56 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस (Coronaviruses) महामारी के चलते उत्पन्न स्थिति के कारण सभी स्कूल और कॉलेज आगामी आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित कर दी हैं। यात्री बसों के संबंध में भी नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
 
गृह विभाग के प्रमुख सचिव एसएम मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंतरराज्यीय बसों का संचालन 30 जून तक बंद रहेगा। राज्य के भीतर इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल संभाग के सभी जिलों में 30 जून तक यात्री बसों का संचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ एवं अन्य जिलों में सामान्य रूप से किया जाएगा।
 
भोपाल नगर निगम क्षेत्र में सभी प्रकार की दु‍कानें सप्ताह में 5 दिन तथा इंदौर एवं उज्जैन नगर निगम क्षेत्र में जिला आपदा प्रबंधन ग्रुप के परामर्श के अनुरूप खुलेंगी। इनके अलावा नगर निगम की सीमा के बाहर स्थित सभी प्रकार की दुकानें सामान्य स्थिति में खुली रहेंगी।
 
स्कूल कॉलेज, शैक्षणिक संस्थाएं आगामी आदेश तक बंद रहेंगी। उच्च शिक्षा विभाग की परीक्षाएं 29 जून से 31 जुलाई और तकनीकी शिक्षा विभाग की परीक्षाएं 16 जून से 31 जुलाई तक निर्धारित थीं। प्रदेश सरकार द्वारा अब यह परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। आगामी परीक्षा तिथियां पृथक से घोषित की जाएंगी।
 
इंदौर भोपाल एवं उज्जैन नगर निगम क्षेत्र में शासकीय, संभागीय एवं जिला कार्यालय एवं निजी कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मचारियों की क्षमता के साथ एवं अन्य स्थानों पर कर्मचारियों की पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे।

सभी शासकीय कार्यालयों में ‍अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहेगी। अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष समस्त गतिवि‍धियां रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख