Hanuman Chalisa

कर्नाटक में 23 अगस्त से खुलेंगे स्‍कूल, सरकार ने लिया फैसला

Webdunia
शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (17:31 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक सरकार ने नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए 23 अगस्त से स्कूल खोलने का फैसला किया है।

राज्य में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 की स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार ने केरल और महाराष्ट्र की सीमा से सटे जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है और राज्यभर में मौजूदा रात्रिकालीन कर्फ्यू रात 10 बजे के बजाय रात नौ बजे से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विशेषज्ञों, मंत्रियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बोम्मई ने कहा, हमने वर्तमान कोविड ​​​​स्थिति पर चर्चा की है, आने वाले दिनों में संक्रमण दर में संभावित वृद्धि या कमी के बारे में अखिल भारतीय स्तर पर कुछ निर्देश आए हैं, जिसके आधार पर हमने कुछ निर्णय लिए हैं।

उन्होंने कहा, हमने केरल और महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है और राज्यभर में रात का कर्फ्यू रात 10 बजे के बजाय रात 9 बजे से शुरू होगा (यह रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा) और पुलिस को इसे सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है। फिलहाल राज्य में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा हुआ है।
ALSO READ: LAC : कोर कमांडर स्तर की बातचीत के बाद गोगरा पेट्रोलिंग प्वाइंट-17A से पीछे हटे भारत और चीन के सैनिक
बोम्मई ने कहा कि बैठक में स्कूलों को खोलने के संबंध में शिक्षा और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही इस संबंध में अन्य राज्यों द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा, हमने इस काम को दो चरणों में करने का फैसला किया है। पहले चरण में, नौवीं,10वीं, 11वीं और 12वीं (I और II पीयूसी) की कक्षाएं 23 अगस्त से शुरू होंगी।
ALSO READ: पेगासस विवाद पर राउत बोले, लोकतंत्र के चार स्तंभों को कमजोर कर रहा केंद्र
उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की राय है कि तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए कक्षा आठ तक प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाएं शुरू करने पर अगस्त के अंत तक निर्णय लिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दो दिनों में मंत्रियों के एक नए कोविड-19 कार्य बल का गठन किया जाएगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

MP में 26 IAS अफसरों के तबादले, भोपाल-सागर समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले

किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, तुरंत मिलेगी राहत

Strait of Hormuz पर संकट बरकरार, अमेरिका ने यूरोप पर बनाया दबाव, ट्रम्प ने NATO को दी चेतावनी

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

ज्वलनशील पदार्थों से करें खलिहानों का बचाव, बेमौसम बारिश में क्या करें, किसानों के लिए खास टिप्स

अगला लेख