Hanuman Chalisa

वैज्ञानिकों ने की Corona मरीजों में हृदय संबंधी नुकसान की खोज

Webdunia
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 (17:51 IST)
न्यूयॉर्क। वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के मरीजों की हृदय की मांसपेशियों में 3 प्रकार की क्षति की पहचान की है, जिनका संबंध प्राणघातक खून के थक्कों और हृदयाघात से है। शोध के निष्कर्षों के जरिए संवेदनशील लोगों की बेहतर निगरानी संभव हो सकेगी।

अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, हृदय की इन असामान्य परिस्थितियों का संबंध अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 के मरीजों की जान जाने के अत्यधिक जोखिम से जुड़ा है।

अमेरिका में माउंट सिनाई अस्पताल के शोधकर्ताओं समेत अन्य शोधकर्ताओं का मानना है कि इस शोध से चिकित्सकों को कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों में हृदय संबंधी क्षति के बारे में बेहतर जानकारी मिल सकेगी। इस तरह वे जल्द पता लगा सकेंगे कि किन मरीजों को जोखिम अधिक है और कौनसा उपचार कारगर होगा।

इस शोध में वैज्ञानिकों ने टोपोनिन नाम के प्रोटीन का स्तर देखा। इस प्रोटीन का स्राव हृदय की मांसपेशी में क्षति पहुंचने पर होता है। इसमें इकोकार्डियोग्राम से हृदय में असामान्यता भी देखी गई।

शोध में वैज्ञानिकों ने कोविड-19 से पीड़ित 305 मरीजों के हृदय का स्कैन देखा। इन मरीजों की औसत आयु 63 वर्ष थी। इनमें से 190 मरीजों के हृदय की कोशिकाओं में क्षति के लक्षण मिले।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

गुजरात में खनिज माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने जब्त किया 70 लाख का मुद्दामाल

अगला लेख