इंदौर प्रेस क्लब में 170 पत्रकारों की स्क्रीनिंग, कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं

Webdunia
गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (21:41 IST)
इंदौर। शहर में लगातार कोरोना वायरस पॉजिटिव की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है ऐसी स्थिति में योद्धा की तरह शहर भर में खबरों के लिए डटे इंदौर प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों का गुरुवार को भी स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से स्क्रीनिंग करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल टीम द्वारा टेंपरेचर चेक किया गया। इसके अलावा ऑक्सीजन की स्थिति को भी जांच की गई।
 
स्क्रीनिंग में स्वास्थ्य विभाग के 4 डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ लगाया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग से डॉ प्रशांत सिंह चौहान, डॉक्टर अजय परमार, राजेश ठाकुर और चंदन जरिया ने  सभी पत्रकारों का परीक्षण किया। प्रेस क्लब के अब तक 170 सदस्यों का चेकअप हुआ, जिसमें सभी फिट पाए गए। किसी भी पत्रकार में कोरोना पॉजिटिव के लक्षण दिखाई नहीं दिए।
 
प्रेस क्लब में लगातार तीसरे दिन लगभग 40 पत्रकार, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर एवं वेब मीडिया के साथियों ने चेकअप करवाया। इस दौरान इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, महासचिव हेमंत शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक कर्दम, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी भी मौजूद थे। शुक्रवार को चेकअप का अंतिम दिन है। शेष सदस्य दोपहर 3.30 बजे से अपना परीक्षण प्रेस क्लब में करवा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख