Hanuman Chalisa

उत्तर कोरिया में छाया कोरोना का संकट, 2.70 लाख लोग बुखार से पीड़ित, 6 की मौत

Webdunia
मंगलवार, 17 मई 2022 (16:36 IST)
सियोल (उत्तर कोरिया)। उत्तर कोरिया में स्वास्थ्य अधिकारियों ने 2,69,510 और लोगों में बुखार के लक्षणों के साथ 6 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि की है। देश के आधिकारिक मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
उत्तर कोरिया के वायरसरोधी मुख्यालय के अनुसार अप्रैल के आखिर से देशभर में तेजी से फैलने वाले बुखार के कारण 56 मरीजों की मौत हो गई तथा 1 करोड़ 48 लाख से अधिक लोग बीमार पड़ गए। विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि अधिकतर बीमार लोगों को कोविड-19 का संक्रमण है। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 6,63,910 लोग अभी भी क्वारंटाइन में हैं। हालांकि आधिकारिक मीडिया यह स्पष्ट नहीं कर रहा है कि कोविड-19 के कारण बुखार के कितने मामलों की पुष्टि की गई है?
 
विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि उत्तर कोरिया की जर्जर स्वास्थ्य प्रणाली को देखते हुए वायरस के संक्रमण के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। देश में 1 लाख से अधिक सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों, शिक्षकों और चिकित्सा के क्षेत्रों से जुड़े छात्रों को बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान करने की जिम्मेदारी दी गई है।
 
रविवार को सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक के दौरान उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने भी अपनी सेना को प्योंगयांग में महामारी से लड़ाई में शामिल होने का आदेश दिया और इस बात पर चिंता जताई कि दवा की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है।
 
उत्तर कोरिया की आधिकारिक 'कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी' ने मंगलवार को कहा कि कोरियाई पीपुल्स आर्मी ने सोमवार को प्योंगयांग में फार्मेसियों में दवा के आवागमन में मदद के लिए अपनी चिकित्सा इकाइयों के अधिकारियों और गैर-कमीशन अधिकारियों को तैनात करना शुरू कर दिया, जो वायरस के संकट से निपटने के लिए दिन में 24 घंटे खुली रहेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

अगला लेख