Hanuman Chalisa

बजट सत्र पर कोरोना का असर: अब विधायक के साथ एक को ही एंट्री,सभी दीर्घाओं को किया गया बंद

दो विधायकों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सतर्कता बढ़ी

विकास सिंह
शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (15:28 IST)
भोपाल। भोपाल और इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों और दो विधायकों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब विधानसभा के बजट सत्र पर संकट के बादल मंडराने लगे है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक विजयलक्ष्मी साधौ और बैतूल से कांग्रेस विधायक निलय डागा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद विधानसभा के बजट सत्र से जुड़ी व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव किया गया है। 
ALSO READ: फिर नाइट कर्फ्यू के मुहाने पर पहुंचा इंदौर, विधानसभा के बजट सत्र पर भी कोरोना का साया !
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के मुताबिक विधायकों की सुरक्षा को देखते हुए विधानसभा में प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब विधायकों में लोगों की एंट्री को सीमित करते हुए सभी दीर्घाओं को बंद कर दिया गया है और विधायकों को भी अपने साथ एक व्यक्ति को ही विधानसभा में लाने की अनुमति होगी। इसके साथ बिना मास्क के विधानसभा में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों अपील की है कि अगर उनको कोरोना के हल्के लक्षण भी हो तो वह तुरंत अपना कोरोना टेस्ट कराए,जिससे सभी सुरक्षित हो सकेगें।
 
दो विधायकों के पॉजिटिव होने के बाद अब 15 मार्च से विधानसभा की कार्यवाही शुरु होने पर सख्ती बरतने के साथ स्क्रीनिंग के बिना किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। विधायकों और विधानसभा सचिवालय से जुड़े कर्मचारियों की जांच के लिए विधानसभा और विधायक विश्राम गृह ही डिस्पेंसरी में रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था की गई है। मध्यप्रदेश  विधानसभा का बजट सत्र 26 मार्च तक चलना है लेकिन सूबे में लगातार बढ़ते कोरोना के केस के  बाद सत्र निर्धारित समय से पहले भी स्थगित किया जा सकता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड CM धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

भारत में बनेंगे 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क, BHAVYA योजना पर सरकार ने जारी किए बड़े दिशा-निर्देश

कौन था White House में फायरिंग करने वाला शख्स और हमले के पीछे क्या था उसका मकसद, कैसे हुई पूरी घटना, कहां थे Donald Trump

अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर

अगला लेख