Hanuman Chalisa

यात्रियों के इंतजार में खड़ी रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन, 7 घंटे बाद रवाना

Webdunia
मंगलवार, 19 मई 2020 (08:22 IST)
प्रयागराज। प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन से बिलासपुर, भाटपारा और रायपुर के लिए सोमवार शाम रवाना होने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन को अपने यात्रियों के इतंजार में यहां घंटों खड़े रहना पड़ा। करीब 7 घंटे बाद यह ट्रेन रात लगभग 12 बजे रवाना हुई।
 
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि ट्रेन को शाम 5 बजे रवाना होना था, लेकिन यात्रियों के नहीं आने से ट्रेन रवाना नहीं की गई।
 
नगर मजिस्ट्रेट द्वारा मीडिया को इस ट्रेन की रवानगी के बारे में रात 11:52 बजे सूचित किया गया। इस तरह से ट्रेन अपने तय समय से करीब 7 घंटे विलंब से रवाना हुई। इस ट्रेन से 1,121 प्रवासियों को उनके गंतव्यों के लिए भेजा गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख