Hanuman Chalisa

Social distancing: यह देखकर इंदौर हम शर्मसार हैं... और दहशत में भी!

नवीन रांगियाल
लॉकडाउन है, कर्फ्यू भी लगा दिया गया है, यह प्रयास कुछ हद तक कारगर भी नजर आ रहे हैं। लेकिन कर्फ्यू के दौरान जरुरी सामान की खरीदी के लिए दी गई छूट को मजाक बना दिया गया है। इंदौर के कई इलाकों में तो यह सिर्फ तमाशा बनकर रह गया है। जो दृश्‍य सामने आ रहे हैं, वे बेहद गंभीर और दहशत में डालने वाले हैं।

विजयनगर से लेकर पाटनीपुरा और मालवा मिल तक। दुकानों पर भारी भीड़ हो रही है। एक घर से तीन से चार लोग सामान लेने के लिए घर से निकल रहे हैं। कुछ ही जगहों पर सोशल डिस्‍टेंसिंग के मॉडल नजर आ रहे हैं।
कुछ लोग घूमने टहलने निकले हैं, कुछ लोग बच्‍चों को अपने वाहन पर बिठाकर शहर का नजारा दिखा रहे हैं।
पाटनीपुरा से लेकर मालवा मिल एरिया तक इतनी दुकानें है किराने की कि यहां आम दिनों जैसे ही दृश्‍य नजर आ रहे हैं।

देखकर हैरत होती है कि इतना सामान तो हम आम दिनों में भी नहीं खरीदते हैं, जितना अभी स्‍टॉक किया जा रहा है। यह भी तब हो रहा है, जब प्रशासन ने घर पर ही जरुरी सामान के लिए डिलिवरी के लिए हेल्‍पलाइन नंबर जारी किए हैं। समाज सेवी कई संगठन जरूरतमंद और गरीबों तक भोजन सामग्री पहुंचा रहे हैं।

वहीं जरूरी सामान में सिर्फ दूध, सब्‍जी और दवाइयां शामिल हैं, ऐसे में दाल, चावल, शक्‍कर के कट्टे और तेल के डिब्‍बों की खरीदी बेहद ही खौफनाक तरीके से की जा रही है।

लोग सामान की खरीदी के बाद कई घंटों तक यहां-वहां घूमते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक की छूट मजाक बनकर रह गई है। लोगों ने इसे तमाशा बना दिया है।


इंदौर के लोहारपट्टी क्षेत्र में बुधवार को भारी तादात में जमा होकर नमाज अदा की गई। वहीं आजाद नगर में कुछ नेताओं ने समुदाय विशेष के लोगों को राहत सामग्री वितरित की। यह सामग्री लेने के लिए जो भीड़ उमड़ी थी, जो लाइन लगी थी, उसे देखकर दिल दहल उठेगा।

इंदौर में अब तक कोरोना से पॉजिटिव 10 लोगों की पहचान हो चुकी है, ऐसे में सोशल डिस्‍टेंसिंग किस कदर धज्‍जियां उड़ाई जा रही, यह देखकर इंदौर शर्मसार है। हम शर्मसार हैं खुद पर। और यकीनन दहशत में भी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स खत्म! इस बड़े फैसले से क्या पेट्रोल सस्ता होगा, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

अमेरिका ने भारतीय जहाजों पर बरसाए बम! 3 नाविकों की मौत के बाद भारत की कड़ी चेतावनी, 11 जून को फिर हुआ हमला

PoK में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना क्यों बरसा रही हैं गोलियां, 16 की मौत, 37 घायल, आखिर क्या हैं उनकी मांगें

EV स्कूटर कैसे चुने, खरीदने से पहले इन बातों की करें जांच, वरना पड़ेगा पछताना

टाटा मोटर्स और PNB समेत ये बड़ी कंपनियां दे रही हैं तगड़ा डिविडेंड! दांव लगाने के लिए बचे हैं सिर्फ 24 घंटे

सभी देखें

नवीनतम

अहमदाबाद जिले की विरमगाम नगर पालिका में सरकारी नौकरी का अच्छा अवसर

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

Weather Update : भारी बारिश और आंधी का तांडव! IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

अगला लेख