Hanuman Chalisa

सोशल डिस्टेंसिंग का अनूठा तरीका, पेड़ पर बनाया घर

Webdunia
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (13:35 IST)
हापुड़। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Corona Virus) से पूरी दुनिया त्राहि-त्राहि कर रही है, फिर भी कुछ लोग सरकारी निर्देशों को धता बताकर बाहर घूमने से बाज नहीं आते, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अनूठा तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। 
 
हापुड़ जिले के आसोढ़ा गांव के निवासी मुकुल त्यागी ने कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का अनूठा तरीका निकाला है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक त्यागी ने सूखी लकड़ियों को आपस में बांधकर पेड़ पर घर बना लिया है। यहां रहकर वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। 
 
त्यागी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की मदद से पुरानी और सूखी लकड़ियों को काटकर यह ट्रीहाउस बनाया है। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में जिस तरह कोरोना वायरस फैल रहा है, उसने बचने का सही तरीका यही है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया जाए।
 
उन्होंने कहा कि इस ट्रीहाउस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि मुझे हमेशा प्रकृति के करीब होने का अनुभव होता है। वातावरण भी शुद्ध है। मुझे यहां काफी अच्छा लगता है। जहां तक खाने की बात है वह घर से आ जाता है।
Photo/ Story : ANI Twitter

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

उप्र मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं हुईं उत्‍तीर्ण

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास

अगला लेख