Hanuman Chalisa

सोनिया का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, कोरोना की परिस्थिति में किया कुप्रबंधन, टीके की होने दी कमी

Webdunia
शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (15:03 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कोरोना महामारी में कुप्रबंधन किया और टीके का निर्यात कर देश में इसकी कमी होने दी। उन्होंने पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कांग्रेस के गठबंधन वाली प्रदेश सरकारों में शामिल पार्टी के मंत्रियों की बैठक में यह भी कहा कि कोरोना के संक्रमण के प्रसार से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने तथा साथ ही कमजोर तबकों की मदद करने की जरूरत है।

ALSO READ: दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन की कमी, 60 देशों में टीकाकरण पर पड़ सकता है असर
 
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। सोनिया ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण बढ़ रहा है और ऐसे में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम मुद्दों को उठाएं और सरकार पर दबाव बनाएं कि वह जनसंपर्क की तरकीबें अपनाने की बजाय जनहित में काम करे।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पारदर्शिता होनी चाहिए। सरकार को कांग्रेस शासित समेत सभी राज्यों में संक्रमण और मौत के वास्तविक आंकड़े पेश करने चाहिए।
 
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा कि हमें सबसे पहले भारत में टीकाकरण अभियान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और इसके बाद टीके का निर्यात करना और दूसरे देशों के तोहफे में देना चाहिए। हमें इस बात पर जोर देना होगा कि जिम्मेदाराना व्यवहार हो और बिना किसी अपवाद के कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों एवं सभी कानूनों का पालन किया जाए।

ALSO READ: सबके लिए टीकाकरण नहीं, Coronavirus Vaccine का उद्देश्य 'चाहत' नहीं 'जरूरत'
कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक, संघवाद का सम्मान करते हुए राज्यों के साथ सहयोग करना और विपक्ष की ओर से केंद्र सरकार के प्रयासों में सहयोग करना इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में समान रूप से महत्वूपर्ण है। इस लड़ाई में सब एकजुट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने इस परिस्थिति में कुप्रबंधन किया। टीके का निर्यात कर दिया और देश में टीके की कमी होने दी।

ALSO READ: vaccine की कमी के कारण महाराष्ट्र में टीकाकरण केंद्र करने पड़ रहे हैं बंद

 
सोनिया ने कहा कि चुनावों के लिए बड़े पैमाने पर लोगों का जमा होने और धार्मिक आयोजनों से कोविड के मामलों में तेजी आई है। इसके लिए हम सभी कुछ हद तक जिम्मेदार हैं। हमें यह जिम्मेदारी स्वीकार करने और राष्ट्र के हित को खुद से ऊपर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में कोरोना के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है तथा इन कदमों से प्रभावित होने वाले कमजोर तबकों की मदद भी होनी चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update 6 June: केरल के बाद गोवा पहुंचा मानसून, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुजरात के युवाओं के लिए खुशखबरी! GSRTC में ड्राइवर-कंडक्टर की बंपर भर्ती, 8,917 पदों के लिए इस तारीख तक करें अप्लाई

Ayodhya में बन रहा 93.75 करोड़ का अत्याधुनिक VVIP गेस्ट हाउस, रामकथा पार्क के पास मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका-ईरान के बीच भारी टकराव! US ने मार गिराए 4 ड्रोन, रडार साइट्स भी तबाह

LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी को मिली प्रदर्शन की इजाजत, दिल्ली में सुरक्षा सख्त

अगला लेख