Festival Posters

सपा चीफ अखिलेश यादव की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, CM योगी ने फोन पर पूछा पत्नी-बेटी का हालचाल

Webdunia
गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (01:01 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन कर उनके परिवार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। खबरों के मुताबिक अखिलेश यादव की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
 
इससे पहले डिपंल ने बुधवार को ट्वीट किया था, 'मैंने कोविड जांच करायी जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। मैंने पूर्ण टीकाकरण कराया है। फिलहाल कोई लक्षण भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। अपनी और दूसरों की सुरक्षा की दृष्टि से मैंने खुद को पृथकवास में रखा है। हाल फिलहाल मुझसे मिलने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे जल्दी अपनी जांच कराएं।’’
सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल और उनकी पुत्री के संक्रमित होने की सूचना पर संज्ञान लेते हुए आज फोन पर सपा अध्यक्ष से हालचाल पूछा। योगी ने सभी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना भी की।
 
सरकार के बयान में अखिलेश की पुत्री के भी संक्रमित होने की जानकारी है लेकिन डिंपल के ट्वीट में ऐसी कोई जानकारी नही हैं। गौरतलब है कि महामारी की पिछली लहर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी संक्रमित हुए थे। अखिलेश इस समय समाजवादी विजय रथ यात्रा पर मैनपुरी में हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख