Hanuman Chalisa

ब्रिटेन में मिले कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ कारगर होगी Sputnik-V, कंपनी का बड़ा दावा

Webdunia
सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (20:43 IST)
ब्रिटेन में कोरोनावायरस के एक नए प्रकार (स्ट्रेन) के आने के बाद दुनियाभर के देशों में हड़कंप मच गया है। भारत के साथ ही फ्रांस, कनाडा, तुर्की, बेल्जियम, इटली और इजराइल समेत कुछ अन्य देशों ने भी ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है।
ALSO READ: ब्रिटेन में Corona के नए स्ट्रेन का डर, भारत में UK से आने वाली उड़ानें प्रतिबंधित
नए स्ट्रेन के आने के बाद लंदन में सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस बीच यह आशंकाएं भी गहराने लगी है कि नए स्ट्रेन के खिलाफ कोरोना वैक्सीन कारगर होगी या फिर से नई वैक्सीन की खोज शुरू होगी। इन सवालों के बीच रूस की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है कि उसकी वैक्सीन इस नए कोरोना को रोकने में कारगर साबित होगी।
ALSO READ: ब्रिटेन में पाए गए Coronavirus के नए प्रकार के अधिक घातक होने के साक्ष्य नहीं
Sputnik V वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने दावा किया है कि नए कोरोनावायरस को रोकने के लिए उसकी COVID-19 वैक्सीन 'अत्यधिक प्रभावी' होगी।

Sputnik V के ट्विटर हैंडल के मुताबिक रसियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) किरिल दिमित्र (Kirill Dmitriev) ने कहा कि हमारी जानकारी के अनुसार Sputnik V यूरोप में पाए जाने वाले कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ उतना ही प्रभावी होगा जितना कि मौजूदा कोरोना वायरस के खिलाफ. एस-प्रोटीन के पिछले म्यूटेशनों के बावजूद Sputnik V समय-समय पर अपनी प्रभावकारिता दिखाती रही है।
ALSO READ: ब्रिटेन में Coronavirus के नए स्ट्रेन का कहर, 70 प्रतिशत ज्यादा संक्रमण का खतरा, कई हिस्सों में सख्त Lockdown
ब्रिटेन में सामने आया वायरस का यह नया स्वरूप 70 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे कोई सबूत नहीं हैं कि यह ज्यादा जानलेवा है या टीके को लेकर यह अलग तरह की प्रतिक्रिया देगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

अगला लेख