Hanuman Chalisa

आवारा कुत्तों से फैला Corona virus, क्या बोले विशेषज्ञ

Webdunia
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (16:54 IST)
नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने उस अध्ययन को लेकर चिंता व्यक्त की है, जिसमें यह कहा गया है कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति में आवारा कुत्तों की भूमिका हो सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे काल्पनिक अध्ययन के कारण लोग अपने पालतू कुत्तों को छोड़ सकते हैं। ऐसे में इस तरह के अध्ययन के प्रायोगिक प्रमाण की आवश्यकता है।
 
इस महीने की शुरुआत में मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड इवोल्यूशन जर्नल में छपे इस अध्ययन में आवारा कुत्तों, विशेषकर उनकी आंत और कोरोना वायरस की क्रमिक उन्नति में संभावित संबंध दर्शाया गया है।
 
कनाडा के ओटावा विश्वविद्यालय के लेखक जुहुआ जिया के अध्ययन के मुताबिक यह संभावना है कि आवारा कुत्तों की आंतों ने अन्य मजबूत प्रतिरक्षा वाले स्तनधारियों की तुलना में कोरोना वायरस के लिए अनुकूल वातावरण मुहैया कराया हो। कई वैज्ञानिकों ने अध्ययन के तहत निष्कर्षों को लेकर चिंता व्यक्त की है।
 
कोलकाता के भारतीय रासायनिक जीव विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक सुभाजीत बिस्वास ने पीटीआई-भाषा से कहा कि यह अध्ययन सैद्धांतिक है। यह प्रयोगशाला में कार्यात्मक प्रयोगों के प्रमाण को मुहैया नहीं कराता जो कि यह साबित करे कि यदि अध्ययन में दर्शाए गए निश्चित बदलावों को अपनाया जाए तो वायरस कम घातक साबित होगा।
 
विषाणु विज्ञानी उपासना रे ने कहा कि इस बात की 'संभावना' है कि कुत्ते की आंत एसएआरएस-सीओवी-2 की क्रमागत उन्नति में मददगार साबित हुई हो लेकिन यह एक परिकल्पना है। उन्होंने कहा कि बेहतर है कि इसे कुत्तों पर न डालें क्योंकि हमारे पास प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर, 8वें वेतन की तैयारी में सरकार, जानिए कितना बढ़ेगा एरियर?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

गुजरात गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS जीएस मलिक बने राज्य के नए DGP

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

योगी की चेतावनी, रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा

अगला लेख