Hanuman Chalisa

केरल में रविवार को लॉकडाउन, केवल आपात सेवाओं को अनुमति

Webdunia
रविवार, 23 जनवरी 2022 (12:40 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू एक दिवसीय लॉकडाउन रविवार को प्रभावी हो गया और इस दौरान केवल आपात सेवाओं को ही कार्य करने की मंजूरी दी गई है।
 
उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए गुरुवार को उच्च स्तरीय बैठक में फैसला किया गया था कि 23 और 30 जनवरी को केवल आपात सेवाओं को ही मंजूरी दी जानी चाहिए।
 
बैठक में इन दो रविवार पर आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, अखबार, मछली, मांस, फल, सब्जी और किराना की बिक्री करने वाली दुकानों को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक खोलने की अनुमति दी गई। फैसले के मुताबिक, इस दौरान निजी वाहनों पर रोक रहेगी।
 
सरकार के अनुसार, जिन यात्रियों हवाई अड्डे जाना है या जिन्होंने पहले ही पर्यटन स्थलों पर जाने की टिकट बुक करा ली हैं, उन्हें टिकट आदि जरूरी दस्तावेज जांच चौकियों पर तैनात पुलिस अधिकारियों को दिखाकर यात्रा करने की अनुमति होगी। केवल होटल और दवा की दुकानों पर पार्सल सेवा उपलब्ध होगी तथा मीडिया और इंटरनेट-दूरसंचार सेवाएं प्रतिबंध के बावजूद उपलब्ध रहेंगी।
 
उल्लेखनीय है कि केरल में शनिवार को कोविड-19 के 45,136 नए मामले आए थे जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक 55,74,702 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

CM योगी का बड़ा ऐलान, गांवों में बनेंगे पंचगव्य क्लस्टर, 3 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Gold : सोने में जोरदार उछाल, 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव, क्या अभी और बढ़ेंगे भाव

अगला लेख