Hanuman Chalisa

बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक पर लगा तहसीलदार को पीटने का आरोप, मुकदमा दर्ज

अवनीश कुमार
बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (13:23 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक और उनके समर्थकों पर तहसीलदार को उनके सरकारी घर में घुसकर पीटने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहसीलदार की तहरीर पर सांसद सहित 4 नेताओं और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कन्नौज के बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक और उनके समर्थकों पर आरोप लगाते हुए तहसीलदार अरविन्द कुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए कहा है कि बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने उनको फोन कर गाली-गलौज की, जबकि मैंने बार-बार कहा कि सूची में जिन लोगों का नाम है, उन्हें चिन्हित करवाकर राशन मुहैया करवाया जा रहा है, लेकिन उन्होंने धमकी दी कि मैं तुम्‍हें मारने तहसील आ रहा हूं।

तहसीलदार ने कहा कि मैं डर गया और मैंने घटना की जानकारी एडीएम साहब और एसडीएम साहब को दी, जिसको लेकर एसडीएम साहब ने मुझे घर जाने को कहा, इस पर मैं अपने घर चला आया, लेकिन मेरे सरकारी आवास पर सांसद अपने 20-25 समर्थकों के साथ पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। यह देख मेरी पत्नी और बच्चे डर गए।

जब मैं बाहर आया तो उन्होंने पूछा, राशन क्यों नहीं दिया। इस पर मैंने कहा कि चिन्हित कर राशन मुहैया करवाया जा रहा है, लेकिन सांसद ने मेरी एक ना सुनी और गाली देते हुए मुझे मारना शुरू कर दिया। यह देख उनके समर्थक भी मुझे पीटने लगे।

वहीं दूसरी ओर सांसद सुब्रत पाठक ने तहसीलदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब मैंने जनता तक राशन न पहुंचने की बात कही तो वे गाली-गलौज करने लगे और जब समर्थक शिकायत करने वालों की सूची लेकर पहुंचे तो उन्हें डंडे से पीटा।

उन्होंने कहा कि वे अब मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत करेंगे। घटना को लेकर कानपुर रेंज आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि तहसीलदार की तहरीर पर सांसद सहित चार नेताओं और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख