Hanuman Chalisa

1 दिन में रिकॉर्ड 14 लाख 92 हजार से अधिक Corona नमूनों का किया परीक्षण

Webdunia
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020 (10:16 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोविड-19 के देश में लगातार हो रहे बड़े स्तर पर प्रसार की रोकथाम के लिए दिन-प्रतिदिन इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 24 सितंबर को 1 दिन में रिकॉर्ड 14 लाख 92 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई।
ALSO READ: कोरोना से जंग, 20 से ज्यादा देशों के 1.2 खरब लोगों को चाहिए स्पूतनिक-वी वैक्सीन
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि देश में 24 सितंबर को कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 14 लाख 92 हजार 409 नमूनों की जांच की गई और कुल आंकड़ा 6 करोड़ 89 लाख 28 हजार 440 पर पहुंच गया।
 
24 सितंबर को 1 दिन में रिकॉर्ड सर्वाधिक जांचें की गई हैं। इससे पहले 20 सितंबर को 1 दिन में 12 लाख 6 हजार 806 नमूनों की रिकॉर्ड जांच की गई थी।
 
मोदी ने की मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ही देश में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में 30 सितंबर को अनलॉक-4 के खत्म होने के बाद वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की।
ALSO READ: क्या कोरोना वायरस है चीन का घातक जैविक हथियार, 40 साल पहले छपी किताब में छुपा है राज...
मोदी ने कहा कि कोरोना से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को तो और मजबूत करना है। इसके अलावा ट्रैकिंग-ट्रेसिंग से जुड़ा नेटवर्क है, उनका बेहतर प्रशिक्षण भी करना है। देश में कोरोनावायरस का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। 6 अप्रैल तक कुल जांच की संख्या मात्र 10 हजार थी। इसके बाद वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही नमूनों की जांच में भी तेजी आई।
 
7 जुलाई को नमूनों की जांच संख्या 1 करोड़ को छू गई और इसके बाद तेजी से बढ़ती गई और 17 सितंबर को 6 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इससे पहले देश में 3 सितंबर को आए आंकड़ों में रिकॉर्ड 11 लाख 72 हजार 179 नमूनों की जांच की गई थी। यह देश में ही नहीं, विश्व में भी 1 दिन में सर्वाधिक जांच का रिकॉर्ड था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एथेनॉल वाले पेट्रोल पर टैक्स खत्म! इस बड़े फैसले से क्या पेट्रोल सस्ता होगा, आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?

अमेरिका ने भारतीय जहाजों पर बरसाए बम! 3 नाविकों की मौत के बाद भारत की कड़ी चेतावनी, 11 जून को फिर हुआ हमला

PoK में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना क्यों बरसा रही हैं गोलियां, 16 की मौत, 37 घायल, आखिर क्या हैं उनकी मांगें

EV स्कूटर कैसे चुने, खरीदने से पहले इन बातों की करें जांच, वरना पड़ेगा पछताना

टाटा मोटर्स और PNB समेत ये बड़ी कंपनियां दे रही हैं तगड़ा डिविडेंड! दांव लगाने के लिए बचे हैं सिर्फ 24 घंटे

सभी देखें

नवीनतम

ईरान पर हमला नहीं करेंगे Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अचानक क्यों बदला प्लान, पेंटागन में लॉकडाउन

9वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका! अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस में 526 पदों पर भर्ती, महिला-पुरुष दोनों कर सकते हैं आवेदन

नीति आयोग की बैठक में योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले- ‘विकसित भारत’ के निर्माण में यूपी निभा रहा सक्रिय भूमिका

योगी सरकार के शिक्षा विजन को मिली नई उड़ान, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 1500 मेधावी छात्रों का किया सम्मान

गन्ना विकास विभाग के सहयोग से 3500 विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा व प्लेसमेंट सहयोग

अगला लेख