Biodata Maker

फ्लोरिडा में वायरस के Delta स्वरूप का कहर, अस्पताल मरीजों से भरे

Webdunia
शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (09:27 IST)
मुख्‍य बिंदु
मियामी। अमेरिका के फ्लोरिडा के अस्पतालों में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और राज्य में कम से कम 2 इलाके ऐसे हैं, जहां पिछले वर्ष की गर्मियों के मुकाबले इस बार अधिक मामले सामने आए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने गवर्नर से आपात स्थिति की घोषणा करने की मांग की है।

ALSO READ: दुनियाभर में तेजी से पांव पसारता Delta 3 का वेरिएंट, भारत में भी अलर्ट
 
जैक्सनविले में अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने की अब जगह नहीं है और उनके आपात केंद्रों में भी स्थिति विकट है, क्योंकि कोविड-19 का नया एवं अधिक संक्रामक स्वरूप 'डेल्टा' यहां कहर बरपा रहा है। ब्रेवर्ड काउंटी में 2 अस्पतालों ने आपात विभागों में मरीजों के उपचार के लिए तंबू लगाने शुरू कर दिए हैं, वहीं फोर्ट लॉडेरडेल पार्क में जांच करवाने वाले लोगों की कारों की लंबी कतारें हैं।

ALSO READ: Delta : बच्‍चों के लिए काल बना डेल्टा वैरिएंट, दुनियाभर में मचा हड़कंप
 
अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के आंकड़ों के अनुसार फ्लोरिडा के अस्पतालों में गुरुवार को कोविड-19 के 8,900 से अधिक नए मामले सामने आए। मरीजों की संख्या 1 महीने पहले के मुकाबले 5 गुना अधिक है। ऑरलैंडो में एडवेंटहैल्थ में संक्रमण रोकथाम के कार्यकारी निदेशक डॉ. विनसेंट एच ने कहा कि नए मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, वह असाधारण है। इसका अंत नजर नहीं आ रहा।

बढ़ते मामलों और मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत को देखते हुए मियामी-डाडे और ऑरलैंडो ने बंद स्थानों पर मास्क पहनना एक बार फिर अनिवार्य कर दिया है। राज्य की 48 फीसदी आबादी का ही पूर्ण टीकाकरण हुआ है। अस्पतालों का कहना है कि ज्यादातर मरीज ऐसे हैं जिन्हें टीके नहीं लगे हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी तालिबान बढ़ा रहा मुश्किलें

LIVE: बिहार की 122 सीटों पर तेज हुआ चुनाव प्रचार, सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत

Election Commission : बिहार में पहले चरण में बंपर मतदान, 30 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग, चुनाव आयोग ने क्या बताया आंकड़ा

मुंबई में लोकल ट्रेन हादसे में 2 की मौत, 3 घायल

LIVE: बिहार में पहले चरण में ऐतिहासिक वोटिंग, जानिए कितना रहा प्रतिशत

अगला लेख