Hanuman Chalisa

COVID 19: न्यूयॉर्क के मेयर बोले, मई महीना निर्णायक, सितंबर तक हो सकते हैं हालात सामान्य

Webdunia
शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 (16:18 IST)
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने कहा कि मई कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में शहर के लिए एक निर्णायक महीना साबित होगा और न्यूयॉर्क के लोग सामाजिक दूरी बनाने, मास्क पहनने जैसे उपायों को लेकर यदि अनुशासन दिखाते रहे तो सितंबर तक चीजें काफी हद तक पटरी पर लौट आएंगी।
 
अमेरिका में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 2,63,460 मामले न्यूयॉर्क में सामने आए हैं और 15,500 लोगों की इससे जान जा चुकी है।
ALSO READ: न्यूयॉर्क के अस्पताल में कोरोना पीड़ितों के उपचार में जुटी मिल्खा सिंह की बेटी मोना
उन्होंने कहा कि आने वाले सप्ताह और महीनों में शहर को धीरे-धीरे दोबारा खोलने की योजना है और इसमें नमूनों की जांच एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि संक्रमण दर में वृद्धि तो नहीं हो रही?
 
मेयर ने गुरुवार को एक रेडियो शो में कहा कि यकीनन जांच एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मई में हम अधिक संख्या में जांच करेंगे और संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करेंगे। इससे वायरस को रोकने में हमें मदद मिलेगी। इसलिए मुझे पता है कि मई में हमें क्या करना है और मुझे पता है कि वायरस से निपटने में हमें समय लगेगा?
ALSO READ: न्यूयॉर्क में 2 बिल्लियां भी Corona virus से संक्रमित
उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि सितंबर तक चीजें काफी हद तक सामान्य हो जांएगी इसलिए अब सवाल यह है कि इन बीच के महीनों में क्या होगा? जून, जुलाई अगस्त...। हम कितनी तेजी ये यह कर सकते हैं? यह एक बड़ा रहस्य है।
 
मेयर ने इस बात पर जोर दिया कि कोरोना वायरस के खिलाफ शहर की लड़ाई में मई का महीना निर्णायक साबित होगा, साथ ही उन्होंने कहा कि हमें सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन कर लगातार अनुशासन भी दिखाना होगा ताकि इस संकट से जल्द से जल्द निपटा जाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

WhatsApp Username फीचर पर सरकार की सख्ती, Meta को नोटिस; भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

बिना सात फेरे के कैसा विवाह? गुजरात हाईकोर्ट ने शून्य घोषित की शादी, मैरिज सर्टिफिकेट को किया खारिज

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

अगला लेख