suvichar

मप्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद तीसरी मौत की पुष्टि, मरीज ने 3 दिन पहले तोड़ा था दम

Webdunia
सोमवार, 30 मार्च 2020 (13:01 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कहा कि पड़ोसी उज्जैन शहर में 3 दिन पहले जिस 38 वर्षीय पुरुष की मौत हुई, वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत की तादाद बढ़कर 3 पर पहुंच गई है।


ALSO READ: मध्यप्रदेश में 5 और Corona पॉजिटिव, कुल मामले बढ़कर 39
उज्जैन की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुसुइया गवली ने बताया कि हमें इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की एक प्रयोगशाला से सोमवार सुबह मिली जांच रिपोर्ट से पता चला है कि उज्जैन का 38 वर्षीय पुरुष कोरोना वायरस से संक्रमित था। इस व्यक्ति की 27 मार्च की रात मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि इस मरीज को उज्जैन के माधव नगर चिकित्सालय में 27 मार्च को ही रात 8 बजे भर्ती किया गया था लेकिन गंभीर हालत के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी थी। इलाज के 1 घंटे के भीतर ही उसकी मौत हो गई थी।
 
गवली ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक मरीज सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसे उच्च रक्तचाप की भी समस्या थी। पहली नजर में वह हृदयरोगी नजर आ रहा था।
ALSO READ: Corona virus : मध्यप्रदेश में शराब बनाने वाली फैक्टरियां बनाएंगी सैनिटाइजर और स्पिरिट
इस बीच जनसंपर्क विभाग की जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मृतक उज्जैन की अंबर कॉलोनी का रहने वाला था। कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर उसके रक्त और स्वाब के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए थे।
 
विज्ञप्ति में बताया गया कि बीमार पड़ने के 5 दिन पहले मरीज मध्यप्रदेश के नीमच गया था। वहां एक पार्टी में वह राजस्थान के कुछ लोगों के संपर्क में आया था। उज्जैन लौटते ही उसे सर्दी, खांसी और बुखार हो गया था।  विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि प्रशासन के निर्देश पर उज्जैन की अम्बर कॉलोनी में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने वहां कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सर्वेक्षण शुरू कर दिया है।
 
इससे पहले मध्यप्रदेश में 8 और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की सोमवार सुबह पुष्टि की गई। इसके साथ ही सूबे में इस संक्रमण की जद में आए लोगों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। राज्य में अब तक मिली जांच रिपोर्टों के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में इंदौर के 27, जबलपुर के 8, उज्जैन के 5, भोपाल के 3 और शिवपुरी एवं ग्वालियर के 2-2 मरीज शामिल हैं।
 
इस महामारी से दम तोड़ने वालों में राज्य के 2 अन्य मरीजों में इंदौर का एक निवासी और उज्जैन की एक महिला शामिल हैं। ये दोनों मरीज 65-65 साल के थे और उन्होंने इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

अगला लेख