COVID-19 : इंदौर में मास्क नहीं पहनने वालों को गिरफ्तार कर भेजा जा रहा जेल

Webdunia
गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (23:37 IST)
इंदौर (मध्य प्रदेश)। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देश नहीं मानने वाले लोगों को कड़ा संदेश देने के लिए यहां गुरुवार से अस्थाई जेल की नई व्यवस्था शुरू की गई। सार्वजनिक स्थलों पर बगैर मास्क के घूम रहे लोगों को एहतियातन गिरफ्तार कर इस जेल में भेजा जा रहा है। जेल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय जेल के अधीक्षक राकेश कुमार भांगरे ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर स्नेहलतागंज क्षेत्र में एक समुदाय के गेस्ट हाउस को अस्थाई जेल बनाया गया है। उन्होंने बताया, अस्थाई जेल में 15 कर्मचारियों की तैनाती की गई है और कैदियों पर निगाह रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

भांगरे ने बताया कि घनी आबादी वाले खजराना क्षेत्र के वे 20 लोग अस्थाई जेल के शुरुआती कैदी बने जो मास्क पहने बगैर सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे थे। जेल अधीक्षक ने बताया कि इन लोगों को पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 (संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के लिए की जाने एहतियातन गिरफ्तारी) के तहत गिरफ्तार किया। इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर इस साल 31 मार्च तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 70,309 मरीज मिले हैं। इनमें से 962 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Petrol Diesel Prices: आज क्या भाव हैं पेट्रोल और डीजल के, जानिए ताजा कीमतें

टैरिफ-ट्रेड डील के प्रेशर में क्या PM नरेंद्र मोदी ने संसद में नहीं लिया डोनाल्ड ट्रंप का नाम?

खराब मौसम के चलते 2 दिनों के लिए अमरनाथ यात्रा स्‍थगित, राजौरी व पुंछ में स्‍कूल कॉलेज बंद

पीएम मोदी से क्यों निराश हैं पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या?

अगला लेख