Hanuman Chalisa

जब दोस्‍त ने डेटिंग एप्‍प ‘टिंडर’ पर ढूंढ डाला प्‍लाज्‍मा डोनर

Webdunia
देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और हर रोज संक्रमण के नए मामले रिकॉर्ड तोड़ने में लगे हुए हैं। ऐसे में देश के कई राज्य ऑक्सीजन, एंटी-वायरल दवाओं, अस्पतालों में ICU बेड्स और प्लाज्मा जैसे महत्वपूर्ण संसाधनों की कमी का सामना कर रहे हैं, जो इस कठिन समय में कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए बहुत जरूरी हैं।

इस बीच एक महिला डेटिंग ऐप टिंडर के जरिए अपने दोस्त, जो कोरोना से संक्रमित है, के लिए एक प्लाज्मा डोनर ढूंढने में कामयाब रही। इसे लेकर महिला ने ट्वीट किया, “ऐसे समय में भी कुछ अच्छा भी हुआ है”

दरअसल, 30 साल का एक व्यक्ति जो कोरोना पॉजिटिव है, की दोस्त सोहिनी चट्टोपाध्याय उसके लिए पिछले कई दिनों से कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों, अस्पतालों और हेल्पलाइन नंबरों पर एक प्लाज्मा डोनर की तलाश कर रही थीं। इस दौरान उन्हें हर तरफ से निराशा ही हाथ लगी, क्योंकि उन्हें कहीं भी अपने दोस्त के लिए कोई प्लाज्मा डोनर नहीं मिला। उनकी ये तलाश उस समय जाकर पूरी हुई जब वह डेटिंग ऐप टिंडर पर ऐसे ही स्क्रॉल कर रही थीं।

उनकी नजर अचानक एक यूजर के बायो पर पड़ी, जिसमें उस यूजर ने ये बताया था कि वह कोरोना से ठीक हो चुका है। जल्द ही, सोहिनी टिंडर ऐप पर उस डोनर से जुड़ीं और आखिर में अपने दोस्त के लिए प्लाज्मा हासिल करने में सफल रहीं। इसके बाद उन्होंने टिंडर पर अपने दोस्त के लिए प्लाज्मा डोनर के मिलने की बात बताई, जिस पर एक यूजर ने सवाल किया, “कैसे?” जिस पर चट्टोपाध्याय ने जवाब दिया, “एक दोस्त ने अपनी बायो पर रिक्वायरमेंट्स डाल दीं और हमें अपने दोस्त के लिए कोरोना से ठीक होने वाला व्यक्ति मिल गया”

इसके बाद उन्होंने कई और भी ट्वीट्स किए और लिखा, “हमें टिंडर के जरिए अपने दोस्त के लिए प्लाज्मा मिला। डेटिंग ऐप 1, सरकार 0.” फिर उन्होंने लिखा, “हालांकि कुछ डॉक्टरों का कहना है कि प्लाज्मा ज्यादा उपयोगी नहीं है, लेकिन मेरे दोस्त की इस समय की कंडीशन के लिए ये बहुत उपयोगी हो सकता है” इसी के साथ, उन्होंने ये भी लिखा कि ‘कृपया इसे किसी भी तरह की वकालत के रूप में न लें’

फिलहाल महिला का ये ट्वीट काफी वायरल हो चुका है और अब तक इसे 15 हजार से भी लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि, कई लोगों ने उन्हें यह कहते हुए ट्रोल भी किया कि अपने दोस्त के साथ कठिन समय के दौरान भी वह टिंडर का इस्तेमाल कर रही हैं। मालूम हो कि इस समय कई सोशल मीडिया ग्रुप्स ऐसी ही जानकारियां शेयर कर लोगों की काफी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख