महंगा पड़ेगा प्लेन और ट्रेन में मास्क नहीं पहनना, देना होगा डबल जुर्माना

Webdunia
शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 (11:45 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी कि विमानों, ट्रेनों और सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों में मास्क पहनने के नियम का उल्लंघन करने के लिए लोगों पर लगाई जाने वाली जुर्माना राशि दोगुनी की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उल्लंघनकर्ता जुर्माना भरने के लिए तैयार रहें।
 
परिवहन सुरक्षा प्रशासन ने कहा कि पहली बार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर संभावित रूप से 500 से 1,000 डॉलर और दूसरी बार के उल्लंघनकर्ताओं पर 1,000 से 3,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है। ये नियम शुक्रवार से प्रभावी होंगे।
 
अभी पहली बार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 250 डॉलर और दोबारा उल्लंघन करने वालों पर 1,500 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
 
बाइडन ने कहा कि अगर आप नियम तोड़ते हैं तो भरपाई के लिए तैयार रहे। उन्होंने उन लोगों की भी आलोचना की जो मास्क पहनने की अनिवार्यता को लेकर अपना गुस्सा विमान के चालक दल के सदस्यों पर निकालते हैं।
 
उन्होंने कहा कि थोड़ा सम्मान दिखाइए। विमान के कर्मियों और अन्य पर टेलीविजन पर आपने जो गुस्सा देखा, वह गलत है। वे अपना काम कर रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख