Hanuman Chalisa

सावधान, ब्रिटेन में मिला कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन, तेजी से बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या

Webdunia
रविवार, 20 दिसंबर 2020 (07:25 IST)
लंदन। ब्रिटेन में कोरोनावायरस (कोविड-19) के नए वेरिएंट (स्ट्रेन) का पता चला है जो कि देश में बहुत ही तेजी से फैल रहा है। ब्रिटेन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्रिस विट्टी ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है।

ALSO READ: बड़ी खबर, भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 1 करोड़ के पार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि वायरस का नया स्ट्रेन कोविड-19 महामारी का कारण बनता है और यह 70 फीसदी अधिक संक्रामक हो सकता है।
 
जॉनसन ने कहा कि कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रेन देश में अपने पैर पसार रहा है जो पहले से कहीं अधिक तेजी से फैलता है। इस नए स्ट्रेन के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, हालांकि इससे अधिक मौतें नहीं हो रहीं।
 
जॉनसन ने कहा, ‘यदि वायरस हमला करने की अपनी रणनीति बदलता है तो हमें भी बचाव की अपनी रणनीति बदलनी होगी।‘ ब्रिटेन की सरकार ने कोरोना वायरस के इस नए स्ट्रेन के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को जानकारी दे दी है।

ALSO READ: 9 महीने में रेलवे के करीब 30,000 कर्मी संक्रमित, अग्रिम पंक्ति के 700 कर्मचारियों की गई जान
ब्रिटेन में सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार पैट्रिक वैलेन्स ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर कहा, ‘वायरस हमेशा अपना रूप बदलता रहता है और दुनिया भर में इसके कई नए रूप मिल सकते हैं। लेकिन यह एक विशेष स्ट्रेन है जो अधिक महत्वपूर्ण है।‘
 
उन्होंने कहा, ‘हमें लगता है कि कई अन्य देशों में भी वायरस का यह नया स्ट्रेन होगा लेकिन ब्रिटेन में यह महामारी का कारण बन गया है। हो सकता है कि इसकी शुरुआत यहीं से हुई हो, फिलहाल हमें इस बारे में स्पष्ट तौर पर जानकारी नहीं है।‘
 
उन्होंने कहा कि इस स्ट्रेन में क्या बदला है और वो अधिक खतरनाक है या नहीं यह समझने के लिए इसकी फिर से सीक्वेंसिग की जरूरत होगी और इस पर वैश्विक स्तर पर काम चल रहा है।
 
इस बीच, कोरोना संक्रमण के कारण प्रधानमंत्री जॉनसन ने लंदन समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में क्रिसमस से पहले चौथे टियर के कड़े प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख