Hanuman Chalisa

ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 30 हजार से ज्यादा की मौत

Webdunia
मंगलवार, 5 मई 2020 (19:14 IST)
लंदन। ब्रिटेन में नए आंकड़ों से पता चला है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 30,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जो कि आधिकारिक आंकड़ों से कहीं ज्यादा है।
 
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि कोविड-19 की वजह से इंग्लैंड और वेल्स में 24 अप्रैल तक 29,710 लोगों की मौत हुई है जबकि इसी अवधि के आधिकारिक आंकड़ों में 22,173 लोगों की मौत की बात कही गई है। यानी सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़े सरकारी आंकड़ों से 34 प्रतिशत ज्यादा हैं। स्कॉटलैंड और नॉर्दन आयरलैंड के आकंड़े अलग से जमा किए गए हैं जिसके बाद आंकड़ा 30,000 के पार चला गया।
 
ब्रिटेन के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 28,734 लोगों की मौत हो चुकी है, जो कि इटली के 29,079 मौत के आंकड़ों से थोड़ी ही पीछे है। सांख्यिक कार्यालय के आंकड़े में उन मौतों को भी शामिल किया गया है जो कोविड-19 के संदिग्ध थे और उनकी जांच नहीं हुई थी। 
स्पेन में 25 हजार तक पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा : स्पेन में कोरोना वायरस से मंगलवार को 185 लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 25,613 तक पहुंच गया।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि संक्रमित लोगों की संख्या 250,000 तक पहुंच गई है जिसमें 30,000 लोग वैसे हैं जिनमें लक्षण नहीं दिखने या बीमारी से उबर चुकने के बाद एंटीबॉडी जांच के जरिए पहचाना गया। हालांकि देश में धीरे-धीरे मामले की दर धीमी हो रही है।
 
आंकड़ों में बताया गया कि संक्रमण के नए ज्यादातर मामले स्वास्थ्य कर्मियों से जुड़े हैं। देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी फर्नान्डो साइमन ने कहा कि संक्रमण से 1,23,000 से ज्यादा लोग उबर चुके हैं। स्पेन में बेहद कड़े प्रतिबंध लागू थे, जिसे धीरे-धीरे हटाया जाना शुरू हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

राजकोट बनेगा ‘जीरो वेस्ट सिटी’? 17.70 करोड़ के MRF सेंटर और CBG प्लांट से टॉप-10 स्वच्छ शहरों में जगह बनाने की तैयारी

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका! गुजरात में 3,966 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख

कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला, 2 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी

अगला लेख