Boyslockerroom का भंडाफोड़, लड़कियों पर करते थे अभद्र टिप्पणी, 10 लोगों पर साइबर सेल का शिकंजा

Webdunia
मंगलवार, 5 मई 2020 (18:52 IST)
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और लड़कियों की छेड़छाड़ कर तस्वीर डालने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों की पहचान की है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि सोशल मीडिया की निगरानी करने के दौरान ‘ब्वॉयज लॉकर रूम’ ग्रुप का पता चला। इसमें कुछ लोगों ने अश्लील संदेशों और लड़कियों की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करके डाला था। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कल प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल को जांच की जिम्मेदारी दी है।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में इंस्टाग्राम से विस्तृत जानकरी मांगी है ताकि इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस ने अब तक 10 लोगों की पहचान की है। इनमें से नाबालिगों को छोड़कर सभी से पूछताछ की जा रही है। इस अपराध में इस्तेमाल सामग्री समूह के चिह्नित लोगों से जब्त की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि 'ब्वॉयज लॉकर रुम' नाम से ग्रुप बनाकर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और सामूहिक दुष्कर्म की बात करने के मामले आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस और इंस्टाग्राम को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार किया है और कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि ये वही लड़के हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी तथा सामूहिक दुष्कर्म की योजना बना रहे थे। इन लोगों ने कुछ लड़कियों की तस्वीर भी शेयर कर उस पर अभद्र टिप्पणी की थी। ऐसे लड़कों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि जिन लड़कियों ने इस मामले को उजागर किया, वे बहुत बहादुर हैं और महिला आयोग पूरी तरह उनके साथ है। उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या है या उनको कोई परेशान कर रहा है तो वह महिला आयोग को बताएं, उनकी पूरी मदद की जाएगी। 

इंस्टाग्राम ने हटाई सामग्री : ‘बॉयज लॉकर रूम’ मामले की कड़ी आलोचनाओं के बीच  इंस्टाग्राम ने आपत्तिजनक सामग्री हटा ली। दरअसल यह मामला इंस्टाग्राम पर चल रहे एक  चैट समूह ‘बॉयज लॉकर रूम’ से जुड़ा है।  समूह के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद इसे लेकर कड़ी आलोचना होने लगी जिसके बाद  कंपनी ने यह कदम उठाया है। इंस्टाग्राम ने एक बयान में कहा कि वह इस तरह के मामलों को काफी गंभीरता से लेता है। उसके यूजर्स मंच पर खुद को ‘सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से’ प्रस्तुत कर सकें, यह सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

चित्रकूट धार्मिक स्थल ही नहीं, सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का है जीवंत केंद्र : CM मोहन यादव

Ayodhya : रामनवमी रामलला का 'सूर्य तिलक', वीडियो देख हो जाएंगे अभिभूत

चुनाव से पहले राहुल गांधी का मिशन बिहार, 'पलायन रोको, नौकरी दो' पर पदयात्रा, क्या है White T-Shirt' वाली अपील के पीछे का मैसेज

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

क्या अखिलेश यादव करेंगे रामलला के दर्शन, अचानक राममंदिर पहुंचे अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा

अगला लेख