Hanuman Chalisa

भारत के दबाव में झुका UK, कोविशील्ड Vaccine को दी मान्यता

Webdunia
बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (14:07 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus Vaccine) की कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता नहीं देने पर अड़े ब्रिटेन पर आखिर भारत का दबाव काम आ ही गया। दरअसल, यूके ने भारत में बनी कोविशील्ड को स्वीकृत वैक्सीन मान लिया है। 
 
बताया जा रहा है कि ‍यूके ने इसको लेकर नई ट्रैवल गाइडलाइंस जारी की है, जो कि 4 अक्टूबर से लागू होनी है। नई एडवाइजरी में कोविशील्ड का नाम भी जोड़ा गया है। इसमें कहा गया है कि एस्ट्राजेनिका कोविशील्ड, एस्ट्राजेनिका वैक्सजेवरिया, मॉडर्ना टाकेडा को वैक्सीन के रूप में मंजूरी दी जाती है। 
 
हालांकि यूके सरकार की तरफ से कहा गया है कि यदि किसी भारतीय ने कोविशील्ड वैक्सीन ली है और वह ब्रिटेन जाता है तो उसे अभी भी क्वारंटाइन में रहना होगा। इसके पीछे वहां की सरकार ने वजह बताई है कि फिलहाल सर्टिफिकेशन का मामला अटका हुआ है।

क्या कहा था भारत ने : उल्लेखनीय है कि भारत ने ब्रिटेन को कोविशील्ड को मान्यता नहीं देने के मसले पर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी। भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को कहा कि था यूके सरकार का कोविशील्ड को मान्यता नहीं देने का निर्णय भेदभावपूर्ण है। श्रृंगला ने यह भी कहा कि यह भारत के पारस्परिक उपाय करने के अधिकार के भीतर आता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली में आज से फायर सेफ्टी अभियान, लवकेश बजाज की कोर्ट में पेशी

दिल्ली के गेस्टहाउस में आग लगने पर लोग क्यों नहीं भाग सके

Weather Update : देशभर में बदलेगा मौसम, आज दस्तक देगा मानसून, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: होटल मालिक का बड़ा खुलासा, बोला- 'मैनेजर ने कहा था दिल्ली में सब चलता है'

गुजरात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'ऑपरेशन डेल्टा हंट' के तहत 24 घंटे में 424 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

अगला लेख