Hanuman Chalisa

Corona virus के संक्रमण से बचाएगा खास छाता, भारतीय युवा वैज्ञानिक का आविष्कार

वार्ता
बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (16:13 IST)
औरंगाबाद। कोरोना वायरस (covid 19) से जारी जंग के बीच बिहार में औरंगाबाद जिले के युवा वैज्ञानिक विनीत ने हाइड्रोलिक प्रेशर के सिद्धांत पर आधारित एक खास प्रकार के छाते का आविष्कार किया है जो कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाएगा।
 
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर जहां वैश्विक समुदाय चिंतित है और इससे निजात पाने के उपाय में लगा हुआ है।
 
विश्व के कई देशों के सैकड़ों वैज्ञानिक कोरोना का टीका या दवा विकसित करने में पूरी ताकत से जुटे हैं, वहीं जिले के युवा वैज्ञानिक विनीत ने हाइड्रोलिक प्रेशर के सिद्धांत पर आधारित एक खास प्रकार के छाते का आविष्कार करते हुए दावा किया है कि यह कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाएगा। 
 
जिले के सदर प्रखंड के देवहरा गांव निवासी मनीष प्रजापति के बेटे विनीत के विशेष छाते में सैनिटाइजर लगे हुए है। जब कोई व्यक्ति छाते को खोलेगा तब अंदर लगे सैनिटाइजर पर दबाव पड़ेगा जो ऊपरी हिस्से को जगह-जगह पर सैनिटाइज कर देगा। इस तरह छाते का उपयोग करने वाला व्यक्ति पूरी तरह से वायरस के संक्रमण से बचा रहेगा। 
 
वैज्ञानिक विनीत ने बताया कि बाजार में एक सामान्य छाते की कीमत 100 से लेकर 300 रुपए के बीच होती है लेकिन उसके द्वारा बनाए गए ख़ास छाते की कीमत मात्र 200 रुपए होगी। 
 
इस ख़ास छाते के द्वारा लोग खुद को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सकते हैं। इससे पूर्व विनीत ने प्लास्टिक से पेट्रोल बनाकर देश ही बल्कि पूरी दुनिया को चकित कर दिया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख