Hanuman Chalisa

नोएडा : गौतम बुद्ध नगर में सोमवार से शुरू होगी Unlock की प्रक्रिया

Webdunia
रविवार, 6 जून 2021 (17:57 IST)
नोएडा। जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और उसके तहत दुकानें और बाजार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगे जबकि शनिवार और रविवार को सप्ताहिक बंद रहेगा। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के अभियान से जुड़े अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे सरकारी विभागों में पूर्ण उपस्थिति रहेगी और शेष सरकारी कार्यालय अधिकतम 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे।

साथ ही बताया कि सभी कर्मचारियों को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 का प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान औद्योगिक संस्थान खुले रहेंगे। सब्जी मंडिया पूर्व की भांति खुली रहेंगी। रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस में दो गज की दूरी, मास्क की अनिवार्यता तथा सैनिटाइजेशन की व्यवस्था के साथ-साथ स्क्रीनिंग एंटीजन जांच भी की जाएगी और कोरोना से संक्रमित मिलने वाले लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेज तथा शिक्षण संस्थान शिक्षण कार्य के लिए बंद रहेंगे। माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा संस्थान कोचिंग संस्थाओं में ऑनलाइन पढ़ाई की अनुमति विभागीय आदेशों के अनुरूप होगी। रेस्तराओं को होम डिलीवरी की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त राजमार्गों पर, एक्सप्रेस वे के किनारे, ढाबे तथा ठेले लगाने वालों को अनुमति होगी। परिवहन कंपनियों के कार्यालय, लॉजिस्टिक कंपनियों के कार्यालय तथा कारखानों को खोलने की अनुमति होगी।
ALSO READ: Coronavirus महामारी के दौर के 10 सबक, आपने नहीं सीखे क्या?
मांस-मछली की दुकान को पर्याप्त साफ-सफाई तथा स्वच्छता का ध्यान रखते हुए ढंके हुए स्थानों पर खोलने की अनुमति होगी। कोचिंग संस्थान, सिनेमाघर, जिम, स्वीमिंग पूल, क्लब एवं शॉपिंग मॉल पूरी तरह बंद रहेंगे।अधिकारी ने बताया कि शादी समारोह तथा अन्य आयोजनों में 25 लोगों से ज्यादा को एक समय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शवयात्रा में 20 व्यक्ति से ज्यादा शामिल नहीं होंगे।
ALSO READ: Coronavirus: धैर्य रखें, समय पर मिलेगा जवाब
उन्होंने बताया कि साप्ताहिक बंद के दौरान पूरे जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं संक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। चौहान ने बताया कि रविवार को कोविड-19 बुलेटिन के दौरान जनपद में कोविड-19 के 584 मरीज हैं। शासन के आदेश अनुसार 600 से कम मरीज होने पर जनपद को अनलॉक किया जा सकता है। उसी के तहत सोमवार से गौतम बुद्ध नगर को खोला जा रहा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

योगी सरकार की टेक होम राशन योजना बनी मिसाल, मातृ-शिशु पोषण के साथ महिलाओं को भी मिला रोजगार

अगला लेख